मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: खुशियां मातम में बदली , चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मायके आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत

On: Sunday, April 26, 2026 10:22 AM

मोहनपुर (गया): मोहनपुर थाना क्षेत्र के पथरा गांव के समीप रविवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। अपनी चचेरी बहन की शादी की खुशियों में शामिल होने अपने मायके रघवाचक आ रही एक विवाहिता की ऑटो की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में मृतका की चार माह की मासूम बच्ची भी घायल हुई है।

बाइक से गिरते ही विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो ने कुचला

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका सिंपी कुमारी अपने देवर के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके रघवाचक गांव जा रही थीं। पथरा गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे सिंपी कुमारी सड़क पर गिर पड़ीं। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें कुचल दिया।

अस्पताल में पसरा सन्नाटा, बच्ची का चल रहा इलाज

स्थानीय लोगों की मदद से घायल मां और बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मोहनपुर ले जाया गया। वहां जांच के उपरांत डॉक्टरों ने सिंपी कुमारी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल चार माह की बच्ची का प्राथमिक उपचार किया गया है।

शादी वाले घर में मचा कोहराम

सिंपी कुमारी की शादी दो साल पहले परैया थाना क्षेत्र के पहड़ा बाली गांव निवासी इंद्रजीत वर्मा के साथ हुई थी। उनके मायके रघवाचक में चचेरी बहन की शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं और घर में उत्सव का माहौल था। लेकिन इस हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |