मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया सोना लूटकांड: निलंबित थानेदार की जमानत पर कोर्ट ने मांगी केस डायरी, अब 24 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

On: Tuesday, January 20, 2026 2:48 PM

रिपोर्ट: देवब्रत मंडल

गया। बिहार के चर्चित गया रेल थाना सोना लूटकांड के मुख्य आरोपी और निलंबित थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मदन किशोर कौशिक की अदालत में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस से केस डायरी तलब की है और अगली सुनवाई के लिए 24 जनवरी की तिथि मुकर्रर की है. सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता नीरज कुमार ने जमानत के पक्ष में तर्क दिए, जबकि लोक अभियोजक सरताज अली खान ने केस डायरी की मांग की जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया.

गौरतलब है कि निलंबित थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह 31 दिसंबर से ही गया के सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं. इससे पहले 5 जनवरी को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके बाद जिला जज की अदालत में गुहार लगाई गई थी. यह मामला गया रेल थाना कांड संख्या 334/2025 के तहत दर्ज है, जिसमें राजेश कुमार सिंह के अलावा चार सिपाही और दो नागरिकों को नामजद आरोपी बनाया गया है.

यह पूरा घटनाक्रम 21 नवंबर की सुबह का है, जब हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस के साधारण कोच में सफर कर रहे यात्री धनंजय शाश्वत से करीब एक किलोग्राम सोना लूट लिया गया था. पीड़ित यात्री मनोज सोनी नामक स्वर्ण व्यवसायी का करीब 1.40 करोड़ रुपये का सोना लेकर जयपुर जा रहा था, तभी गया रेल थाना क्षेत्र में उसके साथ मारपीट की गई और डरा-धमकाकर सोना छीन लिया गया.

इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में आईओ वीरेंद्र प्रसाद को पहले ही निलंबित किया जा चुका है और वर्तमान में पटना रेल मुख्यालय की एसआईटी मामले की जांच कर रही है. अब 24 जनवरी को होने वाली सुनवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं क्योंकि केस डायरी ही आरोपी थानेदार की किस्मत का फैसला करेगी.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |