मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया: ‘ऑनर किलिंग’ की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात; भाई ने ही बहन को दी खौफनाक मौत, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब

On: Friday, April 24, 2026 5:28 PM

गया। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर रूह कांप जाए। गया के रामपुर थाना क्षेत्र के सिंगरा स्थान पहाड़ी पर मिली अज्ञात महिला की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। यह मामला कोई साधारण हत्या नहीं, बल्कि ‘ऑनर किलिंग’ का निकला, जहाँ अपनी ही बहन के चरित्र पर शक और सामाजिक लोक-लाज के डर से एक भाई कातिल बन बैठा।

सामाजिक मर्यादा के नाम पर रची हत्या की साजिश’

जांच में जो खुलासा हुआ वह चौंकाने वाला है। मृतका का पहले से दो बच्चे थे। मृतका अपने ससुराल से करीब तीन साल पहले अपने एक बच्चे के साथ कहीं चली गई थी।  जब वह तीन साल बाद वापस लौटी, तो उसके गोद में एक और बच्चा था। जिसके कारण ससुराल वालों ने उसे अपनाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद वह अपने मायके पहुंची, लेकिन वहाँ भी उसे शरण की जगह प्रताड़ना मिली। समाज में अपनी ‘नाक’ बचाने के लिए मायके वाले उसे लगातार टॉर्चर करने लगे।

बहला-फुसलाकर पहाड़ पर ले गया भाई, फिर उतारा मौत के घाट

पुलिस के अनुसार, मृतका का सगा भाई शंकर कुमार उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच चुका था। 3 अप्रैल 2026 को वह अपनी बहन को बहला-फुसलाकर गया लाया और सिंगरा स्थान की सुनसान पहाड़ी पर ले गया। वहाँ उसने अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ मिलकर बड़ी बेरहमी से अपनी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। हैवानियत यहीं नहीं रुकी; पुलिस को गुमराह करने और लाश की पहचान मिटाने के इरादे से उसने बहन के चेहरे पर तेजाब (Acid) डाल दिया ताकि कोई उसे पहचान न सके।

“अपराध की मंशा खौफनाक थी” – DSP धर्मेंद्र भारती

नगर पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र भारती ने मामले का खुलासा करते हुए बताया:

“यह मामला सीधे तौर पर ऑनर किलिंग का है। अभियुक्त शंकर कुमार ने स्वीकार किया है कि वह अपनी बहन के तीन साल बाद लौटने और दूसरे बच्चे को लेकर समाज में होने वाली बदनामी से डरा हुआ था। इसी ‘मान-सम्मान’ के झूठे भ्रम में उसने अपनी बहन की हत्या कर दी और पहचान छुपाने के लिए चेहरे को तेजाब से जला दिया। गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को बाइक और मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। साक्ष्य मिटाने और हत्या की धाराओं के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस मामले में शामिल अन्य लोगों को तलाश जारी है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रामपुर थाना पुलिस और तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। 04 अप्रैल को शव मिलने के महज कुछ ही दिनों  के भीतर पुलिस ने अपराधी तक पहुँचने में सफलता हासिल की। मामले के मुख्य आरोपी शंकर कुमार को शेरघाटी के दक्षिण खाप से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक और एक मोबाइल भी जब्त किया है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस इस मामले में अन्य परिजनों की भूमिका की भी जांच कर रही है। डीएसपी ने स्पष्ट किया है कि इस साजिश में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी जारी है और पुलिस जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल की मांग करेगी ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |