मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

तिलक समारोह से लौट रहे पूर्व सैनिक के पुत्र की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को कुचला

On: Sunday, April 26, 2026 6:58 PM

कोंच/गया : गया जिले के मगध मेडिकल थाना अंतर्गत एनएच-22 पर शनिवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में भीखनपुर गांव के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात हाईवा ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

तिलक समारोह से घर वापसी के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कोंच प्रखंड के भीखनपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त सैनिक नागेंद्र यादव के 24 वर्षीय पुत्र सोनू रंजन के रूप में हुई है। सोनू रंजन शनिवार की रात एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच गया-पटना मुख्य मार्ग (NH-22) पर घुटिया गांव के समीप एक अनियंत्रित अज्ञात हाईवा ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोनू की घटनास्थल पर ही जान चली गई।

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मगध मेडिकल थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया। पुलिस फिलहाल घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से अज्ञात हाईवा की पहचान करने में जुट गई है।

गांव में पसरा सन्नाटा, परिजनों का बुरा हाल

सोनू रंजन की असामयिक मौत की खबर जैसे ही भीखनपुर गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि सोनू बेहद मिलनसार और मृदुभाषी युवक थे। एक पूर्व सैनिक के जवान बेटे की इस तरह मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

रिपोर्ट: महताब अंसारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच | दानापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: रंगदारी और अवैध बालू खनन गिरोह का पर्दाफाश, हथियारों के साथ 4 खूंखार अपराधी गिरफ्तार | गुरपा बाजार से अगवा कर युवक को कमरे में बनाया बंधक, डायल 112 की मुस्तैदी से बची जान |