मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बंद घर को चोरो ने बनाया निशाना, उड़ाए एक लाख से अधिक के कीमती सामान

On: Wednesday, March 5, 2025 10:15 AM

टिकारी (संवाददाता): टिकारी शहर के देवधरपुर मुहल्ले में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक ओंकार नाथ जब मंगलवार को अपने घर लौटे, तो ताले टूटे मिले और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। ओंकार नाथ ने बताया कि वह जनवरी माह से दिल्ली में थे और घर बंद था। मंगलवार को जब लौटे, तो दूसरी मंजिल के कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। जब अंदर जाकर देखा, तो बक्से, अलमीरा और पलंग के सारे लॉकर खुले पड़े थे और कीमती सामान गायब था। चोरी गए सामानों में जरूरी दस्तावेजों के साथ-साथ नकदी और अन्य कीमती वस्तुएं शामिल हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने एक लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ किया है। पीड़ित ने टिकारी थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की।

गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी घर में चोरी की घटना हो चुकी है, लेकिन पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। एक बार फिर चोरों ने घर को निशाना बनाया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को क्षेत्र में गश्त बढ़ानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हालांकि, अब तक किसी भी संदिग्ध का सुराग नहीं मिल सका है। पीड़ित परिवार पुलिस से जल्द कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच |