मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज़ः फतेहपुर में युवक को मारी गोली, गया रेफर, जांच में जुटी पुलिस

On: Monday, February 3, 2025 5:23 PM


फतेहपुर थाना क्षेत्र के मंझौली गांव में सोमवार रात करीब 8 बजे अज्ञात हमलावरों ने संदीप कुमार (पुत्र सुरेश यादव) को गोली मारकर घायल कर दिया। युवक शौच के लिए खेत की ओर गया था, जहां घात लगाए बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल हॉस्पिटल, गया रेफर किया गया। पुलिस ने घटनास्थल को संरक्षित कर साक्ष्य एकत्र करने के लिए FSL और तकनीकी टीम को बुलाया ।

जांच में जुटी पुलिस, गठित की गई विशेष टीम

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस बल

गया के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) आनंद कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) वजीरगंज को जांच का निर्देश दिया है। उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के जरिए अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

घायल युवक खतरे से बाहर, पूछताछ जारी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मगध मेडिकल हॉस्पिटल में घायल संदीप कुमार से मुलाकात कर बयान दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, संदीप की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। फतेहपुर थाना में इस मामले को लेकर कांड दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जल्द ही अपराधियों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |