मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: पटना के फुलवारी शरीफ में खूनी खेल: शराब पार्टी में दोस्तों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोलियां, मौके पर मौत

On: Tuesday, August 18, 2026 9:02 AM

फुलवारी शरीफ: बिहार की राजधानी पटना से सटे फुलवारी शरीफ इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां करौड़ीचक गांव में बीती रात दोस्तों के साथ चल रही एक शराब पार्टी अचानक खूनी खेल में तब्दील हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोस्तों ने ही अपने साथी गोलू यादव पर ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दीं। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा और गोलू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद से इलाके में भारी दहशत का माहौल है और मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के करौड़ीचक गांव में एक धार्मिक स्थल के पास खाली जमीन पर आधी रात को चार-पांच युवक बैठकर शराब पी रहे थे। पार्टी में गोलू यादव भी शामिल था। इसी दौरान किसी बात को लेकर गोलू की अपने ही दोस्तों के साथ तीखी बहस हो गई।

विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। तभी पार्टी में मौजूद एक युवक ने अचानक अपनी कमर से पिस्तौल निकाली और गोलू को निशाना बनाते हुए लगातार चार फायर कर दिए। फायरिंग इतनी अचानक हुई कि गोलू को संभलने या भागने तक का मौका नहीं मिला। गोलियां लगने से उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

फायरिंग के बाद मची अफरातफरी, आरोपी फरार

गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे दोस्त मौके का फायदा उठाकर अंधेरे में फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर फुलवारी शरीफ थाने की पुलिस तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था मृतक गोलू

मृतक गोलू यादव पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था और लंबे समय से जमीन की खरीद-बिक्री के कारोबार से जुड़ा हुआ था। परिजनों ने बताया कि गोलू शाम को ही किसी काम से घर से निकला था। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिवार वाले चिंतित होकर उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच उन्हें मनहूस खबर मिली कि उनके बेटे की हत्या कर दी गई है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस की कार्रवाई तेज, छापेमारी जारी

फुलवारी शरीफ पुलिस अब इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। क्या यह विवाद सिर्फ शराब के नशे में हुआ, या इसके पीछे कोई जमीनी रंजिश थी? पुलिस इन सभी एंगल्स पर जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल |