मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पटना-दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग

On: Wednesday, October 21, 2026 9:10 PM

मगध लाइव न्यूज़ डेस्क
त्योहारी सीजन में पटना और नई दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक और बड़ी राहत का ऐलान किया है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने पटना और नई दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अक्टूबर से नवंबर 2026 तक निर्धारित दिनों में दोनों दिशाओं में परिचालित होगी। खास बात यह है कि इस वंदे भारत स्पेशल में कुल 20 कोच होंगे।

22 अक्टूबर से नई दिल्ली से शुरू होगा परिचालन

रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गाड़ी संख्या 02254 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन 22 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक सप्ताह में तीन दिन किया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार, रविवार और मंगलवार को नई दिल्ली से रवाना होगी।

नई दिल्ली से ट्रेन सुबह 8:35 बजे खुलेगी और अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में ठहराव लेते हुए उसी दिन रात 9:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

पटना से वापसी का भी जारी हुआ शेड्यूल

वापसी में गाड़ी संख्या 02253 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन 24 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक सप्ताह में तीन दिन होगा। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार, सोमवार और बुधवार को पटना जंक्शन से रवाना होगी।

पटना से सुबह 10 बजे प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन 10:38 बजे आरा, 11:25 बजे बक्सर, दोपहर 1:10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 3:35 बजे प्रयागराज, शाम 5:50 बजे कानपुर सेंट्रल और रात 8:53 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

20 कोच के साथ चलेगी वंदे भारत स्पेशल

रेलवे के मुताबिक, इस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में वंदे भारत के कुल 20 कोच होंगे। त्योहारों के दौरान दिल्ली और बिहार के बीच यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए इस अतिरिक्त ट्रेन के परिचालन का फैसला लिया गया है।

गौरतलब है कि पटना और नई दिल्ली के बीच पहले से ही 02252/02251 वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन किया जा रहा है। अब एक और ट्रेन शुरू होने से त्योहार के समय यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा और नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पटना-दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | गया के कोंच में किसान से 50 हजार की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार | वाराणसी एयर शो: डीडीयू जंक्शन पर उमड़ेगी भारी भीड़, डीआरएम ने लिया तैयारियों का जायजा, सुरक्षा और सुविधा चाक-चौबंद | बोधगया में हंसा एंटरटेनमेंट का भव्य डांडिया महोत्सव: विधायक सर्वजीत ने किया उद्घाटन, विदेशी मेहमान भी थिरके | गयाजी के दुर्गा बाड़ी में ‘सिंदूर खेला’ की अद्भुत छटा, नम आंखों से महिलाओं ने दी बेटी जैसी मां भवानी को विदाई | ब्रेकिंग न्यूज: गया में कुएं से मिला तीन बेटियों की मां का शव, पति-पत्नी के विवाद के बाद मौत से गांव में सनसनी | टेउसा बाजार में विजयादशमी पर भव्य भंडारे का आयोजन, कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ शारदीय नवरात्र | टेउसा बाजार में बड़ा हादसा: टोटो पलटने से 7 से अधिक लोग घायल, तीन की हालत नाजुक | दुर्गा पूजा की रात गया में खूनी खेल: मानपुर में दारोगा के बेटों पर अंधाधुंध फायरिंग, छोटे भाई ने तोड़ा दम | दुर्गा पूजा की रात गया में खूनी खेल: मानपुर में दारोगा के बेटों पर अंधाधुंध फायरिंग, छोटे भाई ने तोड़ा दम |