मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बोधगया में हंसा एंटरटेनमेंट का भव्य डांडिया महोत्सव: विधायक सर्वजीत ने किया उद्घाटन, विदेशी मेहमान भी थिरके

On: Wednesday, October 21, 2026 6:41 PM

मगध लाइव न्यूज़ डेस्क | बोधगया

बीते मंगलवार को विजयादशमी के पावन अवसर पर बोधगया के ऐतिहासिक बिरला मंदिर परिसर में “हंसा एंटरटेनमेंट” के बैनर तले एक भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने अश्लीलता से कोसों दूर एक पूरी तरह से पारिवारिक और पारंपरिक माहौल पेश किया, जहां परिवार के सभी सदस्यों ने भारतीय परिधानों में सज-धज कर एक साथ डांडिया का लुत्फ उठाया। आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ विदेशी मेहमानों ने भी पूरे उत्साह के साथ डांडिया की धुनों पर जमकर नृत्य किया और भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए।

एकता और भाईचारे का प्रतीक बना आयोजन कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बोधगया के वर्तमान विधायक सह पूर्व मंत्री सर्वजीत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर और खुद डांडिया खेलकर किया। इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए विधायक श्री सर्वजीत ने सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह आयोजन सिर्फ बोधगया ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में शांति और सद्भाव का पैगाम देगा। उनके अनुसार, ऐसे आयोजनों में नफरत, जात-पात या ऊंच-नीच के भेदभाव की कोई जगह नहीं होती, बल्कि यह शुद्ध रूप से एकता और प्रेमचारे के संदेश का परिचायक है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए संयोजिका हर्षा सिन्हा को विशेष रूप से बधाई दी।

अतिथियों का सम्मान और संस्कृति का जश्न डांडिया नृत्य की शुरुआत से पूर्व कार्यक्रम की संयोजिका हर्षा सिन्हा ने मंच से सभी विशिष्ट अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने माननीय विधायक श्री सर्वजीत और उनकी धर्मपत्नी सीमा के अलावा नवल किशोर, संजू देवी, अशोक भंते जी, सीडीपीओ सुष्मिता जी, नित्यानंद जी, नीति सिन्हा, विक्रम जी, राजेश कुमार, मनोज साव और वरिष्ठ पत्रकार के.के. मिश्रा के प्रति आभार प्रकट किया। इसके साथ ही, विजयादशमी के इस खास मौके पर वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

अगले वर्ष और भव्य होगा आयोजन विदेशी सैलानियों की पारंपरिक धुनों पर भागीदारी ने इस आयोजन को एक अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान कर दिया। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद संयोजिका हर्षा सिन्हा ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि कई तरह की परेशानियों और शुरुआती व्यवधानों के बावजूद आम लोगों के अपार सहयोग से यह डांडिया महोत्सव पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि अगले वर्ष इस कार्यक्रम को और भी बड़े और बेहतर पैमाने पर आयोजित करने की योजना तैयार की जा रही है, ताकि बोधगया की धरती से सांस्कृतिक सद्भाव का यह सिलसिला अनवरत चलता रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |