Magadh Live News
गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज
पितृपक्ष के अंतिम दिन गयाजी के फल्गु तट पर पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने विधि-विधान से पितरों का जल तर्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने 51 ब्राह्मणों को भोज कराकर सनातन परंपरा का निर्वहन किया और पूर्वजों की शांति की प्रार्थना की।
बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी
गया के पाई बिगहा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम हथियारबंद अपराधियों ने बस स्टैंड एजेंट पंकज कुमार से लूटपाट की। हथियार का भय दिखाकर अपराधियों ने सोने की चेन और रुपये लूट लिए, पुलिस मामले की जांच और छापेमारी में जुटी है।
गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’
मोक्ष नगरी गया के फल्गु तट (देवघाट) पर तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर 'पितृ दीपावली' मनाई। 15 दिनों के पिंडदान के बाद दीपदान कर श्रद्धालुओं ने अपने पितरों के मोक्ष मार्ग को रोशन किया।
कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े
कोंच थाना क्षेत्र के मलह बिगहा में बेखौफ चोरों ने एक गल्ला आढ़त की दीवार तोड़कर सेंधमारी की। दुकान के अंदर रखा 20 हजार रुपये नकद से भरा बक्सा लेकर चोर फरार हो गए, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
चावल की बोरियों में छिपा था ‘मयखाना’, गया पुलिस ने पकड़ा शराब लदा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार
गया के बहेरा थाना क्षेत्र स्थित धीरजापुल जांच चौकी पर पुलिस ने चावल की बोरियों में छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। इस कार्रवाई में एक डीसीएम ट्रक को जब्त कर जहानाबाद के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
छुट्टी लेकर घर लौट रहे ASI की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, एक महीने पहले हुआ था प्रमोशन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
दो दिनों की छुट्टी लेकर लौट रहे एएसआई सुनील चौधरी की बेलागंज हादसे में मौत के बाद अतरी के डिहुरी गांव में कोहराम मच गया है। एक माह पहले ही उनका प्रमोशन हुआ था। चार साल पहले बड़े भाई की हत्या के बाद वे 10 लोगों के परिवार का इकलौता सहारा थे।
गया-पटना हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से डायल 112 के ASI की मौत
गया-पटना एनएच 22 पर खनेटा गांव के समीप सोमवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में डायल 112 में तैनात ASI सुनील चौधरी की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद पुलिस महकमे और परिजनों में शोक का माहौल है।
गंडक की उफनती लहरों के बीच वायुसेना का ‘ऑपरेशन राहत’, सारण के बाढ़ पीड़ितों तक ऐसे पहुंची मदद
बिहार में गंडक नदी की भयंकर बाढ़ के बीच भारतीय वायुसेना ने राहत और बचाव का मोर्चा संभाल लिया है। वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने सारण जिले के चकिया, मकेर सहित कई जलमग्न गांवों में 10 टन आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाकर हजारों जिंदगियों को बड़ी राहत दी है।
गया जी में उमड़ा आस्था का महासमुद्र: रूस, जर्मनी और यूक्रेन से आए 22 विदेशी मेहमानों ने देवघाट पर किया पिंडदान, सनातन परंपरा से भावुक हुईं विदेशी महिलाएं
विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान गया जी के देवघाट पर रूस, जर्मनी, इटली और यूक्रेन से आए 22 विदेशी मेहमानों ने निर्जला रहकर और भारतीय परिधानों में अपने पूर्वजों की शांति के लिए पिंडदान किया।
पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी के गांधी मैदान में इनर व्हील क्लब ने चलाया सेवा अभियान, पिंडदानियों को बांटे राहत पैकेट
पितृपक्ष मेले के दौरान गयाजी के गांधी मैदान में इनर व्हील क्लब ऑफ गया की अध्यक्ष आभा सिंह के नेतृत्व में सेवा अभियान चलाया गया। क्लब की सदस्यों ने पिंडदानियों के बीच फल, छाछ, लस्सी, पेड़ा और तौलिया से भरे विशेष थैलों का वितरण कर मानवता की मिसाल पेश की।
















