मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर दस फीट नीचे गड्ढे में गिरा, छह घायल; दो को गया रेफर

On: Friday, November 28, 2025 1:55 PM

गया जिले के फतेहपुर प्रखंड में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा उस वक्त हो गया जब मजदूरों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित कुल छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को गया रेफर कर दिया गया।

घटना धरहारा–सिमराटांड सड़क मार्ग पर शिमला लाल के पास की है। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक चरोखरी गढ़ से मजदूरों को लेकर सरकारी भवन निर्माण कार्य के लिए धरहारा जा रहा था। इसी दौरान सिमराटांड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और करीब दस फीट नीचे खेत में जा पलटा। हादसे में दशमी देवी और कुंती देवी ट्रैक्टर के नीचे दब गईं, जिससे उनके हाथ और कमर में गंभीर चोटें व फ्रैक्चर हो गया। वहीं ट्रैक्टर पर बैठे अन्य चार मजदूरों को भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।

दुर्घटना के बाद धरहारा और चरोखरी पंचायत के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका। फतेहपुर प्रभारी थाना प्रभारी रामकृपाल यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |