मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गयाजी में गणेशोत्सव की धूम: रामशीला पर्वत गणेश मंदिर में श्रृंगार दर्शन और भजन संध्या ने बांधा समां

On: Friday, August 29, 2025 5:39 AM

गयाजी। महाराष्ट्र की तर्ज़ पर इस वर्ष गयाजी शहर में भी गणेशोत्सव का पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा-भाव के साथ मनाया जा रहा है। निजी घरों से लेकर विभिन्न समितियों द्वारा स्थापित पंडालों में गणपति बप्पा मोरया की गूंज चारों ओर सुनाई दे रही है। शहर के रामचरित नावाह परायण यज्ञ समिति, धामी टोला का भव्य पंडाल हो, पावरगंज में मुंबई से विशेष ट्रेन द्वारा लाई गई विशाल गणेश प्रतिमा, या धर्मसभा भवन में गयाजी नगर बरनवाल महिला समिति द्वारा प्रतिष्ठापित मूर्ति – हर स्थान पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। वहीं, रामशीला पर्वत स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में स्थापित पाँच फीट ऊँची मूंगा पत्थर की गणेश प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

इसी क्रम में परंपरागत “भाद्रपद गणेश चतुर्थी महोत्सव” के अंतर्गत गणेश मंदिर में श्रृंगार दर्शन एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामशीला गणेश मंदिर समिति एवं सुर सलिला ट्रस्ट संस्थान, गया के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

भजन संध्या की शुरुआत सुर सलिला ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. के. के. नारायण ने गणपति वंदना “वक्रतुंड महाकाय…” से की। इसके बाद गया की उभरती गायिका तृप्ति भारद्वाज ने अपनी मधुर आवाज़ में भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिनमें “शंकर सुमन भवानी शंकर”, “ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन” तथा तुलसीदास रचित “जानकीनाथ सहाय…” विशेष रूप से सराहे गए। तृप्ति को तबले पर संगत दी राज्य के वरिष्ठ तबला वादक दिनेश कुमार मौआर ने।

इसके बाद शालिनी सिंह ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। उन्हें तबले पर कुमार रजनीश और ढोलक पर सूरज ने संगत दी। कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रमुख कलाकारों में जगजीत रौशन (शास्त्रीय गायन), किसलय (तबला), आशुतोष मिश्रा आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक राजन सिजुआर, जिन्होंने अपने गायन से कार्यक्रम को चार चाँद लगा दिया। श्रोताओं के विशेष आग्रह पर दी गई उनकी प्रस्तुति को देर तक सराहा गया।

समापन अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सभी कलाकारों को गणेश प्रतिमा अंकित मोमेंटो, पुष्पगुच्छ और शॉल भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. प्रेम कुमार, समाजसेवी हरिश्वर सिंह, डॉ. नंद किशोर गुप्त, डॉ. वीरेंद्र कुमार, प्राण मित्तल, अनिल कुमार अग्रवाल, विजय कुमार, किलकारी के प्रमंडलीय समन्वयक राजीव रंजन श्रीवास्तव, वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा, अरुण कुमार (मोती महल) सहित बड़ी संख्या में गणेश भक्त, संगीत प्रेमी और गणेश मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. के. के. नारायण ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
रूपसपुर में 29 साल से गूँज रहे माँ दुर्गा के जयकारे: महानवमी पर विधि-विधान से हुआ हवन | गया जंक्शन पर DRM उदय सिंह मीना का औचक निरीक्षण, पर्व-त्योहारों में बढ़ती भीड़ को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश | गया के अतरी में 9 वर्षीय सन्नी कुमार लापता, टेउसा बाजार से रविवार शाम हुआ गायब; CCTV खंगाल रही पुलिस | केसपा में मां तारा महोत्सव का भव्य आयोजन, मंत्री संतोष कुमार सुमन और डॉ. अनिल कुमार ने किया उद्घाटन | उत्तर कोयल नहर से खेतों तक पानी की मांग को लेकर किसानों का हल्ला बोल, कोंच में आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प | गया रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी कर भागने की फिराक में था युवक, RPF ने रंगेहाथ पकड़ा | चलती ट्रेन में छूटा 15 हजार का मोबाइल, गया RPF ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत तत्परता दिखाते हुए यात्री को किया सुपुर्द | गया में मातृशक्ति का वंदन: प्रगति केंद्र में भव्य कन्या पूजन, बच्चियों को शिक्षा और संस्कार की मिली अनोखी सौगात | टेउसा बाजार में पहली बार विराजमान हुईं मां काली, केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बना भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी |