मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर में दुर्गा पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जाम में फंसे वाहन, सीओ-थाना प्रभारी ने संभाला मोर्चा

On: Thursday, October 2, 2025 3:28 PM

फतेहपुर। दुर्गा पूजा के अवसर पर गुरुवार को फतेहपुर प्रखंड के शहरी और ग्रामीण इलाकों में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोग विभिन्न पूजा पंडालों और प्रतिमाओं के दर्शन के लिए सड़कों पर निकल पड़े, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई।

फोटो: लोधवे

लोधवे, डुमरी चट्टी, गुरपा, करियादपुर, गोपी मोड़ और पहाड़पुर जैसे प्रमुख स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं को देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भीड़ इतनी अधिक रही कि कई मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। छोटे-बड़े वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे और महज एक किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को दो से तीन घंटे तक का समय लग गया।

फोटो: नगर पंचायत फतेहपुर स्थित झण्डा चौक

स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए स्थानीय प्रशासन और पूजा समिति के सदस्य लगातार सक्रिय रहे। भीड़ प्रबंधन के लिए खुद सीओ अमिता सिन्हा, बीडीओ शशि भूषण साहू और थाना प्रभारी मोहन कुमार ने क्षेत्र का दौरा कर मोर्चा संभाला और मौके पर मौजूद होकर लोगों को राहत दिलाने का प्रयास किया।

बुधवार को हुई बारिश के कारण बड़ी संख्या में लोग घरों से नहीं निकल पाए थे, लेकिन गुरुवार को मौसम साफ रहने के चलते भीड़ अचानक बढ़ गई। नगर पंचायत क्षेत्र में स्थापित छह प्रतिमाओं पर रात देर तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना जताई गई।

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रशासन ने नगर पंचायत क्षेत्र में बाइक को छोड़कर अन्य सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि सभी पूजा पंडालों में भीड़ नियंत्रण के लिए एक दंडाधिकारी, दो पुलिस पदाधिकारी और आठ जवानों की तैनाती की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |