मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

आरपीएफ के हेड कांस्टेबल ने गया जंक्शन पर टिकारी की महिला यात्री की बचाई जान,  देखें वीडियो

On: Monday, December 16, 2024 2:24 PM

देवब्रत मंडल

महिला यात्री

22500 वंदे भारत एक्सप्रेस जो वाराणसी से भाया गया होते हुए देवघर को जाती है में स्कोर्ट कर गया पहुंचे दानापुर रेल मंडल के झाझा आरपीएफ पोस्ट में पदस्थापित एक जवान ने गया जंक्शन पर एक महिला यात्री की जान बचा लिया। इनकी इस नेक कार्य के लिए महिला यात्री ने आरपीएफ के इस जवान के प्रति आभार प्रकट किया है। जिस महिला की यात्री की जान बचा ली गई है, वह गया जिले के टिकारी की रहने वाली हैं।

आरपीएफ गया पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि वंदे भारत गाडी में गया से कियूल तक मार्गरक्षण हेतु प्रधान आरक्षी मुकेश कुमार झाझा पोस्ट (दानापुर मंडल) तैनात हैं। जो गया जंक्शन के प्लेटफार्म नम्बर 02 थे। इसी क्रम में गया जंक्शन से एक गाडी सं० 12382 डाउन पूर्वा एक्स. खुलकर जा रही थी। जिसके एसी कोच में एक महिला गाडी के चलती अवस्था में चढ़ने का प्रयास कर रही थी, लेकिन वह गाडी में चढ़ नहीं सकी और हैण्डल पकडकर गाडी के साथ घिसटने लगी। इस स्थिति को प्रधान आरक्षी जो 20 मीटर की दूरी पर खड़े ने देखा और तेजी से दौडकर महिला को गाडी और प्लेटफार्म के गैप के बीच जाने से बचाते हुए प्लेटफार्म की ओर हाथ पकड कर खींच लिया। जिससे महिला यात्री की जान को बच गई। महिला का नाम कंचन माला है। जिनके पति जगतराम पता टिकारी थाना टिकारी जिला गया है। जिसने पूछताछ में बताई कि वह अपने नाती आकाश कुमार के साथ गया से धनबाद अपनी बेटी के यहाँ जाने वाले थे।  

वीडियो

निरीक्षक प्रभारी गया अजय प्रकाश ने बताया कि सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन करते हुए फुटेज को सुरक्षित रखा गया है। महिला से बात की गई तो उसने आरपीएफ को जान बचाने के लिए धन्यबाद भी दिया। इस प्रकार उक्त प्रधान आरक्षी के द्वारा सही समय पर सही निर्णय लेते हुए अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए उक्त महिला यात्री के जान को बचाया गया और मानवीय मूल्यों के योगदान में अहम भूमिका का निर्वहन किया गया है। उन्होंने बताया प्रधान आरक्षी एवं अन्य बल के सदस्यों के मनोबल को उँचा बनाये रखने के लिए वरीय अधिकारियों के पास पुरस्कृत करने के लिए अनुशंसा की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा | बोधगया में बौद्ध महोत्सव 2026 का शुभारंभ : आस्था, विरासत और सुरों का सजेगा महासंगम |