मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर गया संग्रहालय में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

On: Monday, May 18, 2026 10:25 PM

“आओ चलें संग्रहालय की ओर” कार्यक्रम के तहत चित्रकला, स्लोगन और लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

गया संग्रहालय में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2026 के अवसर पर रविवार को “आओ चलें संग्रहालय की ओर” कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को संग्रहालयों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक महत्व से परिचित कराना तथा उनमें सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता तथा लेख लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने संग्रहालय भ्रमण के दौरान देखी गई कलाकृतियों, प्राचीन मूर्तियों और ऐतिहासिक धरोहरों से प्रेरित होकर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से जीवंत रूप दिया। वहीं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का विषय “संग्रहालय का महत्व” रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने संग्रहालयों की उपयोगिता और सांस्कृतिक संरक्षण में उनकी भूमिका को प्रभावशाली नारों के जरिए प्रस्तुत किया।

लेख लेखन प्रतियोगिता का विषय “आओ चलें संग्रहालय की ओर – जागरूकता” था। इसमें प्रतिभागियों ने समाज में संग्रहालयों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में गया जिले के लगभग 10 विद्यालयों के करीब 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चों के साथ उनके अभिभावक और शिक्षक भी मौजूद रहे, जिससे पूरे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायी बना रहा। प्रतिभागियों के लिए पानी, जूस और बिस्किट आदि की भी व्यवस्था की गई थी।

संग्रहालय भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न दीर्घाओं का अवलोकन कर ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने टेराकोटा निर्मित मूर्तियाँ, मौर्यकाल, शुंगकाल और पालकाल से जुड़ी प्राचीन पत्थर की मूर्तियाँ, रामचरितमानस एवं फारसी भाषा में लिखी पांडुलिपियाँ, मिनिएचर पेंटिंग सहित अन्य दुर्लभ संग्रहों को ध्यानपूर्वक देखा और उनके ऐतिहासिक महत्व को समझा।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा मिला, वहीं उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संग्रहालयों की उपयोगिता के प्रति भी जागरूक किया गया।

अंत में जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सह सहायक संग्रहालयाध्यक्ष ने विद्यार्थियों को संग्रहालयों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका | सासाराम-बिक्रमगंज रेलखंड पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, बिना टिकट यात्रा करते धरे गए दर्जनों यात्री, वसूला गया भारी जुर्माना | 10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज |