मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बागेश्वरी गुमटी पर आरओबी निर्माण: ड्रोन सर्वे पूरा, जल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया

On: Monday, March 3, 2025 1:56 AM

देवब्रत मंडल

गया के बागेश्वरी रेलवे गुमटी पर बहुप्रतीक्षित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। रविवार को इस परियोजना के तहत ड्रोन सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया। इससे पहले अपर समाहर्ता (राजस्व) पारितोष कुमार ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया था।

ड्रोन सर्वेक्षण की रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी

सूत्रों के अनुसार, सर्वेक्षण के दौरान गया सदर अंचल चंदौती के अंचल अधिकारी (सीओ), राजस्व पदाधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। ड्रोन सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों और निष्कर्षों को जिला पदाधिकारी (डीएम) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके आधार पर परियोजना की आगामी प्रक्रिया तय की जाएगी।

पुल निर्माण निगम की टीम जल्द करेगी विस्तृत सर्वेक्षण

जानकारी के अनुसार, अगले एक-दो दिनों में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की टीम भी स्थल का निरीक्षण करेगी। इस विस्तृत सर्वेक्षण के बाद आरओबी के निर्माण हेतु कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

जल्द आमंत्रित होगी निविदा

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस परियोजना के लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। फिलहाल, निर्माण कार्य के प्राक्कलन (अनुमानित लागत) को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है, जिसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने की थी आरओबी निर्माण की घोषणा

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 13 फरवरी को गया दौरे के दौरान प्रगति यात्रा के तहत इस आरओबी के निर्माण की घोषणा की थी। यह पुल गया-कोडरमा ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड पर एलसी 71/सी के स्थान पर बनाया जाना है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में इस परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की जा चुकी है।

रेल फाटक पर जाम की गंभीर समस्या

यह रेलखंड अत्यधिक व्यस्त होने के कारण रेल फाटक अधिकांश समय बंद रहता है, जिससे वाहनों और पैदल यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। जाम की समस्या इतनी गंभीर है कि आपातकालीन सेवाओं (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि) को भी आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

आरओबी से दुर्घटनाओं में आएगी कमी

इस रेलवे फाटक को पार करने के दौरान अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। रेलवे प्रशासन द्वारा सुरक्षा उपाय किए जाने के बावजूद यहां दुर्घटनाएं लगातार होती रही हैं। ऐसे में, आरओबी का निर्माण न केवल जाम की समस्या का स्थायी समाधान प्रदान करेगा, बल्कि संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में भी सहायक सिद्ध होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |