मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

आइये जानते हैं बागेश्वरी रेलवे गुमटी पर बनने जा रहे आरओबी की लंबाई कितनी होगी और होंगे कितने पिलर, बनेंगे एफओबी भी

On: Tuesday, January 13, 2026 6:13 AM

✍️ देवब्रत मंडल

प्रतीकात्मक चित्र

गया शहर को जाम की समस्याओं से सदा सदा के लिए छुटकारा दिलाने तथा बागेश्वरी रेलवे समपार फाटक संख्या 17/ए के पास बनने जा रहे आरओबी को लेकर प्रशासन बहुत जल्द ही 11(ए) का गजट प्रकाशित करने जा रहा है। इस गजट के प्रकाशन के साथ ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में चल रहा मंथन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से 16 वीं बार बिहार की यात्रा पर निकलने वाले हैं। इसके पहले प्रगति यात्रा के क्रम में गया जी पहुंचे थे। जिसमें उन्होंने गया जी में बागेश्वरी रेलवे गुमटी पर आरओबी बनाने के साथ साथ मानपुर तथा माड़नपुर में फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण की घोषणा की थी। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता महसूस की गई। इसके बाद इस प्रक्रिया में जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रही है और उसकी समीक्षा भी हो रही है। अब निर्माण कार्य प्रारंभ करने की दिशा में मंथन किया जा रहा है।

सिक्स मैन कमेटी की रिपोर्ट पर अंतिम मुहर लगना है बाकी

पिछले दिनों बागेश्वरी रेलवे गुमटी पर बनने जा रहे आरओबी को लेकर एडीएम की अध्यक्षता वाली गठित सिक्स मैन कमेटी में शामिल पदाधिकारियों का एक दल बैरागी, पावरगंज, पहसी तथा बागेश्वरी का निरीक्षण कर कर अपनी रिपोर्ट तैयार कर चुका है। जिसपर अंतिम मुहर लगना बाकी है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि इस पर कुछ दिनों में अंतिम मुहर लग जाने की संभावना है। 

1.867 किमी लंबा होगा आरओबी और बनेंगे 27 पिलर

विभागीय अधिकारियों की मानें तो इस आरओबी के निर्माण कार्य को लेकर ड्राफ्टिंग फाइनल होकर आ गया है। जिसके अनुसार यह आरओबी 1.867 किमी लंबा होगा। बागेश्वरी गुमटी पर बनने वाला आरओबी में एक तरफ 11 तो दूसरी ओर 16 पिलर बनाए जाने हैं। पावरगंज-स्टेशन रोड की तरफ 16 पिलर होंगे जबकि बागेश्वरी की ओर 11 पिलर होंगे। पिलर के साथ-साथ दोनों तरफ एप्रोच रोड भी बनाए जाएंगे।

पुल के दोनों ओर सर्विस रोड भी बनाए जाएंगे

मिल रही जानकारी के अनुसार इस आरओबी के दोनों ओर पैदल, बाइक से चलने वाले लोगों की सुविधा के लिए करीब तीन-तीन मीटर सर्विस रोड होंगे। ताकि मोहल्ले के लोगों के साथ आम लोगों को आने जाने में किसी तरह की असुविधा नहीं हो।

अलग से बनाए जाएंगे रैंप वाले एफओबी

जैसा बताया गया है। स्टेशन रोड, रामधनपुर को जोड़ने वाली सड़क(कलाली मोड़ से होते हुए) पटना और गया जी शहर की तरफ से आने जाने वाले लोग  बड़े वाहनों से इस आरओबी का इस्तेमाल करेंगे। जिससे जाम की समस्या नहीं रहेगी। वहीं स्टेशन रोड-बागेश्वरी रोड के पूरब दिशा में अलग से एक एफओबी(फुट ओवर ब्रिज) का भी निर्माण किया जाएगा। जो रैंप वॉक की तरह होगा। इसकी चौड़ाई करीब 10 से 12 फीट हो सकती है। जिससे आपात स्थिति में या सामान्य स्थिति (दोनों) में लोग इस एफओबी से पैदल व बाइक से आना जाना कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |