मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए जदयू नेताओं ने लोगों को दिया न्यौता

On: Tuesday, January 23, 2024 1:04 PM

देवब्रत मंडल

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते जदयू नेता सूर्य कुमार पांडेय

24 जनवरी को पटना में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी समारोह में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने को लेकर गया शहर में जदयू नेता आमजनों को न्यौता देने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में जदयू महानगर जिलाध्यक्ष राजुकमार प्रसाद उर्फ राजू वर्णवाल के नेतृत्व में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह पर नुक्कड़ सभा भी की जा रही है। क्षेत्र में भ्रमण कर आमजनों को इस समारोह में शामिल होने की अपील करते हुए जदयू के सचिव सूर्य कुमार पांडेय उर्फ हेबलु बाबा, बमबम सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 24 जनवरी को पटना में कर्पूरी ठाकुर का जयंती समारोह मनाया जाएगा। श्री पांडेय ने कहा कि विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ता और समर्थक 24 जनवरी की सुबह निजी वाहनों से पटना के लिए रवाना होंगे। श्री पांडेय ने बताया कि गया शहर के उत्तरी क्षेत्र से भी काफी संख्या में लोग इस समारोह में शामिल होने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने वाले लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |