मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया नगर निगम: अब इस हिसाब से वसूलने को तैयार है होल्डिंग टैक्स, देखें कौन सड़क किस श्रेणी में

On: Wednesday, February 19, 2025 2:08 PM

बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा गया नगर निगम क्षेत्र में भवनों के होल्डिंग टैक्स के निर्धारण हेतु पथों के वर्गीकरण के संशोधित सूची को अनुमोदित किया गया है। इस आशय की जानकारी नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने दी है। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में भवनों के होल्डिंग टैक्स के निर्धारण हेतु प्रत्येक पांच वर्ष पर पथों का वर्गीकरण एवं सामान्य कर निर्धारण करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा गया नगर निगम द्वारा वर्ष 1997 से अब तक निगम क्षेत्र के पथों का वर्गीकरण कर होल्डिंग टैक्स का निर्धारण नहीं कराया गया था। इसी आलोक में गया नगर निगम बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में वर्ष 2024 में नगर विकास एवं आवास विभाग के
पत्रांक संख्या 137 दिनांक 9.2.2024 के द्वारा रोड वर्गीकरण की स्वीकृति दी गई थी। जिसमें कुल 70 प्रधान मुख्य सड़क एवं 63 मुख्य सड़क के वर्गीकरण की स्वीकृति नगर विकास आवास विभाग के द्वारा प्रदान की गई थी।

मांगी गई थी लोगों से आपत्ति

उन्होंने बताया इस संबंध में गया नगर निगम के क्षेत्र के संस्थानों द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई थी। गया नगर निगम के वार्ड पार्षदों द्वारा भी गया नगर निगम के बोर्ड की बैठक में आपत्ती जताई गई थी। आपत्ति का निराकरण दिनांक 4 जुलाई 2024 की बोर्ड की बैठक में करते हुएं पुन: रोड वर्गीकरण में संशोधन करते हुए कुल 49 सड़कों को प्रधान मुख्य सड़क में एवं 53 सड़कों को मुख्य सड़क में लेने की स्वीकृति ली गई थी।

निगम बोर्ड ने आंशिक संशोधन कर सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजा था

नगर आयुक्त ने बताया कि जिसके आलोक में गया नगर निगम के द्वारा पत्रांक संख्या 2394 दिनांक 21.10.2024 एवं पत्रांक संख्या 52 दिनांक 10.01.2025 को गया नगर निगम के बोर्ड के द्वारा रोड वर्गीकरण में आंशिक संशोधन कि स्वीकृति हेतु नगर विकास एवं आवास विभाग को पत्र भेजा गया था। जिसके आलोक में नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार के द्वारा पत्रांक संख्या 327 दिनांक 17.2.2025 के द्वारा संशोधित रोड वर्गीकरण की सूची का अनुमोदन किया गया है।

जिसमें कुल 49 प्रधान मुख्य सड़क है, जिसमें

  1. गया शेरघाटी रोड
  2. चर्च रोड
  3. कटारी हिल रोड
  4. जगजीवन रोड
  5. चंदौती रोड इत्यादि। 53 मुख्य सड़क में है
  6. परैया रोड
  7. अलीगंज
  8. मुस्तफाबाद रोड
  9. खंजाहांपुर रोड
  10. महारानी रोड इत्यादि कूल 53 सड़कों को मुख्य सड़क में रखा गया है। नगर आयुक्त ने कहा कि 2024-25 से यह व्यवस्था लागू

नगर आयुक्त ने बताया इसके अतिरिक्त पथों को अन्य पथ के श्रेणी में रखा गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा दी गई स्वीकृति के आलोक में आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 से नए वर्गीकरण के आधार पर होल्डिंग टैक्स का निर्धारण कर डिमांड एवं टैक्स वसूली की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |