मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी शहर में ट्रैफिक पुलिस व वेडिंग जोन बनाने की मांग

On: Tuesday, February 11, 2025 5:04 PM
प्रतीकात्मक चित्र

टिकारी संवाददाता: अनुमंडल एवं नगर प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को एकतरफा कार्यवाई बताया है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता जफर बारी अंसारी उर्फ छोटु मियां ने डीएम को पत्र लिखकर अस्थाई फुटपाथियों को हटाने की करवाई पर रोक लगाने, वेंडिंग जोन बनाकर फुटपाथियों स्थायी ठिकाना देने, ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था करने आदि की मांग की है। डीएम एवं संबंधित अधिकारियों को भेजे गए आवेदन में कहा गया है कि शहर में दर्जनों बेरोजगार लोग फुटपाथ, ठेला व रेबड़ी दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। लेकिन नगर प्रशासन के द्वारा समय समय पर अभियान चलाकर उसे हटा दिया जाता है व जुर्माना बसूल किया जाता है। इधर छोटू मियां ने बताया कि पूर्व में नगर प्रशासन ने फुटपाथी दुकानदार का पहचान पत्र जारी करते हुए व्यवसाय लोन भी दिया था।

दुकान आवंटन के नाम पर आवेदन के साथ सभी से पांच पांच सौ रुपए भी लिया था। लेकिन आज तक किसी को दुकान नहीं दिया गया। उक्त मांगो का समर्थन करते हुए भेजे गए आवेदन पत्र पर मो. नईम, महेश गोस्वामी, तमजीद आलम, रघुवर प्रसाद, राजेंद्र साव, मो.सद्दाम आलम, सदन केवट, गीता देवी, नूरजहां खातून, तमन्ना खातून, दुर्गा केवट, शहाबुद्दीन, गौरी शंकर केशरी, मो.जाकिर हुसैन, मुकेश गुप्ता, संतोष कुमार, महेश कुमार, अशोक कुमार, पप्पू कुमार, घनश्याम रावत, लड्डू, अकबर आदि फुटपाथी दुकानदारों ने भी हस्ताक्षर बनाया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन के बोनस की दी मंजूरी, खाते में आएंगे ₹17,951 | दिवाली-छठ से पहले बिहार को रेलवे का बड़ा तोहफा! पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें रूट और टाइमिंग | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर | IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा | पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया | गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़ | दशहरा एवं नवरात्र को लेकर अलर्ट मोड में रेलवे, गया स्टेशन से फल्गु नदी तक RPF का सघन फ्लैग मार्च | गया के फतेहपुर में खुलेगी विशाल प्राइवेट ITI बोधगया की नई शाखा, फरवरी में होगा भव्य उद्घाटन; ग्रामीण युवाओं को मिलेगा तकनीकी शिक्षा का अवसर | चार माह से फरार प्रेमी जोड़ों पर पुलिस का शिकंजा, आंती से दो युवक और दो किशोरियां हिरासत में | CUSB दीक्षांत समारोह 2026: राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कहा- गुरु-शिष्य का रिश्ता भारतीय परंपरा की आत्मा, 1662 विद्यार्थियों को मिली डिग्री |