मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन

On: Saturday, February 21, 2026 2:22 PM

गया जी। स्थानीय कला केंद्र ‘सारंग आर्ट एंड म्यूजिक’ ने सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए रोटरी क्लब के सहयोग से एक विशाल निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। संस्थान के परिसर में आयोजित इस शिविर में बच्चों और उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जहाँ उनकी आंखों की विस्तृत जांच की गई।

शिविर की मुख्य विशेषता यह रही कि यहां केवल दृष्टि परीक्षण (Eyesight Test) ही नहीं, बल्कि कलर ब्लाइंडनेस (Color Blindness) की भी गहन जांच की गई। विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों में रंग पहचान संबंधी समस्याओं का समय रहते पता चलना उनके भविष्य और करियर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

रोटरी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से प्रत्येक प्रतिभागी की जांच की और आवश्यकतानुसार चश्मे व अग्रिम उपचार के लिए परामर्श दिया। संस्था की निर्देशिका निशा लाज ने इस अवसर पर कहा “हमारा उद्देश्य केवल कला और संगीत सिखाना नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण करना भी है। बच्चों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है और भविष्य में भी हम ऐसे जनहितकारी कार्यों को निरंतर जारी रखेंगे।”

इस सफल आयोजन में रोटरी आंख अस्पताल की टीम से प्रेम शंकर, कुणाल कुमार, बादल कुमार का विशेष तकनीकी सहयोग रहा। साथ ही, रोटरी क्लब गया के अध्यक्ष रो. नीरज वर्मा, रो. विकाश सुजुवार, रो. दीपक चड्ढा, रो. अंकित और रो. राहुल नवादिया की उपस्थिति एवं सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को नई ऊर्जा दी।
श्रीमती निशा लाज ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें नमन किया। अभिभावकों ने संस्थान की इस पहल को ‘प्रेरणादायक’ बताते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि समय रहते बीमारियों का पता चलने से उपचार भी सुलभ हो जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका | सासाराम-बिक्रमगंज रेलखंड पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, बिना टिकट यात्रा करते धरे गए दर्जनों यात्री, वसूला गया भारी जुर्माना | 10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी | गया जंक्शन पर बैग खोलते ही RPF के उड़े होश! निकली 14.835 किलो चांदी, आयकर विभाग तक पहुंचा मामला | रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन के बोनस की दी मंजूरी, खाते में आएंगे ₹17,951 |