MAGADH
गया रेलवे स्टेशन पर चलती जनशताब्दी से चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर 61 वर्षीय यात्री की मौत
मगध लाइव न्यूज़ | गयाजीबिहार के गया रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 61 वर्षीय यात्री की जान चली गई। रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के....
गया के गुरारू स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस से गिरकर असिस्टेंट मैनेजर की मौत, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी
गया के गुरारू रेलवे स्टेशन पर महाबोधि एक्सप्रेस से उतरते समय एक 30 वर्षीय असिस्टेंट मैनेजर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद शव सात घंटे तक प्लेटफॉर्म पर पड़ा रहा, मृतक की महज पांच महीने पहले ही शादी हुई थी।
महाबोधि मंदिर में पूरी रात रोशन रहेगा मुख्य गुंबद, गया डीएम ने सौंदर्यीकरण और सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश
विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर की भव्यता अब रात में भी दूर से दिखाई देगी। गया डीएम शशांक शुभंकर ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर मुख्य गुंबद को रात भर रोशन रखने और संपूर्ण साफ-सफाई के सख्त निर्देश दिए हैं।
फतेहपुर झंडा चौक पर बड़ा हादसा टला, पश्चिम बंगाल के फेरीवाले की खड़ी मोपेड में लगी भीषण आग
गया जिले के फतेहपुर झंडा चौक पर एक खड़ी मोपेड में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग को स्थानीय लोगों की सूझबूझ से समय रहते बुझा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
एक पल की चूक पड़ सकती थी भारी, RPF जवान की बहादुरी ने गया जंक्शन पर महिला की बचाई जान
गया रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला यात्री प्लेटफॉर्म पर गिरकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जाने लगी। RPF के प्रधान आरक्षी सुजीत कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए महिला की जान बचाई। पूरी घटना CCTV में कैद हुई।
बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, नौ लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर
गया के बेलागंज थाना क्षेत्र के ओर गांव में बंद घर का ताला तोड़कर चोर नौ लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धान खरीद में हेराफेरी अब नामुमकिन! गया DM ने लागू किया ऐसा हाई-टेक सिस्टम, बिचौलियों की उड़ी नींद
गया जिले में 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान अधिप्राप्ति को लेकर डीएम शशांक शुभंकर ने कड़े निर्देश दिए हैं। प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए गोदामों में सीसीटीवी, वाहनों में जीपीएस और छोटे किसानों को प्राथमिकता देने के साथ ही पैक्स के रैंडम सत्यापन का आदेश जारी किया गया है।
पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी: गया में मंत्री जीतन राम मांझी का आह्वान- ‘खेत बचाओ अभियान’ से जैविक और व्यावसायिक खेती की ओर बढ़ें किसान
गया में पीएम-किसान उत्सव दिवस पर 2.80 लाख किसानों को 56.49 करोड़ रुपये मिले। मानपुर में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किसानों से व्यावसायिक व जैविक खेती अपनाने की अपील की। जिले में 30 हजार से ज्यादा किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए 'खेत बचाओ अभियान' जारी है।
ई-वेस्ट प्रबंधन से लेकर हरियाली तक: IIM बोधगया ने पेश की स्वच्छ और सुरक्षित शिक्षण परिसर की शानदार मिसाल
आईआईएम बोधगया ने शिक्षा मंत्रालय के 'स्पेशल कैम्पेन 6.0' के तहत ई-वेस्ट और कबाड़ प्रबंधन से 6.54 लाख रुपये का राजस्व जुटाया है और 1600 वर्ग फुट जगह खाली की है। संस्थान स्वच्छता, सुरक्षा और पौधारोपण के जरिए एक आदर्श इको-फ्रेंडली कैंपस की मिसाल पेश कर रहा है।
















