मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बस चालक की लापरवाही ने ली बुजुर्ग की जान: बस से उतरने के दौरान घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

On: Sunday, February 15, 2026 9:04 AM

फतेहपुर (गया): गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा कलां गांव निवासी 65 वर्षीय सरजू प्रजापत की इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते 13 फरवरी को बस से उतरने के दौरान चालक की लापरवाही के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

कैसे हुई घटना?

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीते 13 फरवरी की है। सरजू प्रजापत अपनी बेटी को उसके ससुराल छोड़कर बस से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही बस धरहरा कलां पहुंची, सरजू प्रजापत नीचे उतरने लगे। परिजनों का आरोप है कि वह अभी पूरी तरह उतरे भी नहीं थे कि चालक ने लापरवाही बरतते हुए बस को अचानक आगे बढ़ा दिया। इस वजह से वह असंतुलित होकर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में गया में भर्ती कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के ब्लू डायमंड हॉस्पिटल रेफर किया गया। पिछले दो दिनों से मौत से जंग लड़ रहे सरजू प्रजापत ने आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

परिजनों ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज देखने के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि हादसा बस चालक की जल्दबाजी और लापरवाही के कारण हुआ। घटना की सूचना फतेहपुर थाना पुलिस को दे दी गई है।

गांव में शोक की लहर

सरजू प्रजापत की मौत की खबर मिलते ही धरहरा कलां गांव में सन्नाटा पसर गया है। ग्रामीणों ने बताया कि वह एक अत्यंत मिलनसार और नेक दिल इंसान थे। उनकी मौत से परिवार का सहारा छिन गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |