मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: वजीरगंज में दो दिनों से लापता 14 वर्षीय किशोर का शव आहर से बरामद , गांव में मचा कोहराम

On: Sunday, October 5, 2025 4:33 AM

बिहार के गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पतेङ मंगरावां पंचायत के सुढ़नी आहर में रविवार सुबह एक 14 वर्षीय किशोर का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अमैठा गांव निवासी शंकर यादव के पुत्र शिवराज कुमार के रूप में हुई है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने बताया कि शिवराज शुक्रवार शाम से लापता था। परिवार ने उसकी तलाश में आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने सुढ़नी आहर में एक शव तैरता देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचित किया। शव की शिनाख्त शिवराज के रूप में होने पर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि शिवराज स्थानीय विद्यालय में नौवीं कक्षा का छात्र था और पढ़ाई में काफी होनहार था। उसकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

खबर को और अपडेट्स के लिए बने रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |