मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज बाईपास पर हाइवा और पिकअप की सीधी टक्कर, दो की मौके पर मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

On: Friday, September 20, 2024 2:38 PM

बेलागंज थाना क्षेत्र के बाईपास पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में हाइवा और पिकअप की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिए, वहीं घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक बेलागंज बाईपास पर एक किराए के मकान में रहकर पंचायत स्तर पर सोलर प्लेट लगाने का काम करता था। गुरुवार की देर रात, वह अरवल जिले से काम खत्म कर पिकअप वाहन से लौट रहा था। जैसे ही वह अपने घर पहुंचने के लिए बाईपास पर बने कट से दूसरे लेन में आया, विपरीत दिशा से आ रहे गिट्टी लदे हाइवा से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

इस दर्दनाक हादसे में पिकअप पर सवार बेलागंज थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव निवासी संजीत कुमार (30 वर्ष) और सुपौल जिले के बाजीतपुर निवासी नीरज कुमार की मौत मौके पर ही हो गई। पिकअप चालक, जो सुपौल का ही निवासी है, गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका इलाज एएनएमसीएच, गया में चल रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, नौ लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर | धान खरीद में हेराफेरी अब नामुमकिन! गया DM ने लागू किया ऐसा हाई-टेक सिस्टम, बिचौलियों की उड़ी नींद | पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी: गया में मंत्री जीतन राम मांझी का आह्वान- ‘खेत बचाओ अभियान’ से जैविक और व्यावसायिक खेती की ओर बढ़ें किसान  | ई-वेस्ट प्रबंधन से लेकर हरियाली तक: IIM बोधगया ने पेश की स्वच्छ और सुरक्षित शिक्षण परिसर की शानदार मिसाल | महमूदपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 लीटर महुआ शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार | कोंच में नशे की बड़ी खेप बरामद, ट्रक से 100 किलो गांजा जब्त; पुलिस को चकमा देकर चालक फरार | गया जंक्शन पर भ्रष्टाचार के खिलाफ नुक्कड़ नाटक, यात्रियों को दिया ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का संदेश | रेलवे का बड़ा एक्शन: डीडीयू, गया और सासाराम में ‘किलेबंदी’ कर सघन टिकट जांच, बिना टिकट वालों से वसूले गए करीब 5 लाख रुपये | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन उपलब्ध’ के तहत बड़ी कार्रवाई, तत्काल टिकट की कालाबाजारी करते दलाल रंगेहाथ गिरफ्तार | मगध IG का बड़ा एक्शन: 4 लोगों को अवैध हिरासत में रखकर वसूली करने वाले अरवल थानाध्यक्ष सस्पेंड |