मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज बाईपास पर हाइवा और पिकअप की सीधी टक्कर, दो की मौके पर मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

On: Friday, September 20, 2024 2:38 PM

बेलागंज थाना क्षेत्र के बाईपास पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में हाइवा और पिकअप की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिए, वहीं घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक बेलागंज बाईपास पर एक किराए के मकान में रहकर पंचायत स्तर पर सोलर प्लेट लगाने का काम करता था। गुरुवार की देर रात, वह अरवल जिले से काम खत्म कर पिकअप वाहन से लौट रहा था। जैसे ही वह अपने घर पहुंचने के लिए बाईपास पर बने कट से दूसरे लेन में आया, विपरीत दिशा से आ रहे गिट्टी लदे हाइवा से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

इस दर्दनाक हादसे में पिकअप पर सवार बेलागंज थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव निवासी संजीत कुमार (30 वर्ष) और सुपौल जिले के बाजीतपुर निवासी नीरज कुमार की मौत मौके पर ही हो गई। पिकअप चालक, जो सुपौल का ही निवासी है, गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका इलाज एएनएमसीएच, गया में चल रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |