मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया नगर निगम ने शुरू किया ‘स्वच्छ गया, स्वच्छ पितृपक्ष अभियान’, उपमुख्यमंत्री समेत कई गण्यमान्य रहे मौजूद

On: Tuesday, September 17, 2024 4:11 PM

देवब्रत मंडल

मंगलवार को गया नगर के अंतर्गत विष्णुपद प्रांगण में 15 दिवसीय स्वच्छता ही सेवा कैंपेन – स्वच्छ गया, स्वच्छ पितृपक्ष अभियान 2024 का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा , मंत्री जल संसाधन विभाग विजय कुमार चौधरी , मंत्री सहकारिता विभाग प्रेम कुमार, मंत्री मत्स्य विभाग संतोष कुमार, सांसद अभय कुमार कुशवाहा, महापौर गणेश पासवान,  उप महापौर चिंता देवी एव अन्य  पार्षदगण के कर कमलों द्वारा किया गया। इसके साथ ही गया नगर निगम के द्वारा स्वच्छता ही सेवा “स्वच्छ गया, स्वच्छ पितृपक्ष” के लोगो का भी अनावरण किया गया। “स्वच्छ गया, स्वच्छ पितृपक्ष” नारे के साथ अभियान की शुरुआत की गई। 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2024 तक विशेष सफाई अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। नगर आयुक्त कुमार अनुराग के द्वारा सफाई कर्मियों को स्वच्छता कीट का वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी उप नगर आयुक्त, लोक स्वच्छता पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, सहायक अभियंता, मुख्य सफाई निरीक्षक, सभी सफाई जोनल प्रभारी एवम अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
IG विकास वैभव के 90 दिन: मगध में पेश की ‘सुशासन’ की नई मिसाल, 12 दागियों पर एक्शन, 10 हजार फरियादियों के लिए बने उम्मीद की किरण | मगध रेंज आईजी विकास वैभव का बड़ा एक्शन: दुष्कर्म के आरोपी को छोड़ने के आरोप में थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड | फतेहपुर प्रखंड के रघवाचक गांव से गाजे-बाजे के साथ कांवरियों का जत्था देवघर रवाना | गया के फतेहपुर में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहे 28 वर्षीय युवक की झुलसकर मौत | अब रिचार्ज वाले को कभी मत बताना अपना असली मोबाइल नंबर! BSNL का ‘कवच’ फीचर बना महिलाओं के लिए डिजिटल वरदान | फतेहपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 600 लीटर अवैध शराब के साथ 4 बाइक जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार | गया में खौफनाक वारदात: शराबी पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश | तेजस्वी के आरोपों पर LIB का ‘हल्ला बोल’: बेदाग IPS विकास वैभव पर ओछी सियासत बंद करे विपक्ष | संडेशवर के नवीन को मिला विशिष्ट रेल सेवा सम्मान | झारखंड से लाई जा रही 300 लीटर महुआ शराब जब्त. दो बाइक छोड़कर फरार हुए तस्कर |