मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा: भाभी से झगड़े के बाद महिला चढ़ी बिजली के हाई टेंशन पोल पर, गांव में मचा हड़कंप

On: Friday, June 13, 2025 4:07 PM

गया। फतेहपुर थाना क्षेत्र के मायापुर गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। भाभी से मामूली झगड़े के बाद एक महिला ने ऐसा कदम उठा लिया, जो न सिर्फ खतरनाक था, बल्कि रोंगटे खड़े कर देने वाला भी।

महिला की पहचान सोनी देवी के रूप में हुई है, जो पति की मौत के बाद मायके में ही रह रही है। शुक्रवार को किसी घरेलू विवाद को लेकर उसकी भाभी से जोरदार बहस हो गई। इसी दौरान भाभी ने ताना मार दिया—“तू भी पति के साथ क्यों नहीं मर गई?”
यह बात सोनी को इतनी नागवार गुज़री कि उसने मौत को गले लगाने की ठान ली।

गांव के पास स्थित एक ऊंचे हाई टेंशन विद्युत पोल पर चढ़ गई सोनी, और देखते ही देखते वह सीधे 11 हजार वोल्ट की लाइन के बेहद करीब पहुंच गई। पहले तो लोगों को लगा कि वह सिर्फ डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन जैसे ही वह पोल के ऊपरी हिस्से तक पहुंची, माहौल सन्नाटे में बदल गया। तेज धूप में तपते लोहे के पोल और ऊपर से हाई वोल्टेज लाइन… कुछ भी अनहोनी हो सकती थी।

भीड़ में से कोई कुछ कर नहीं पा रहा था। तभी मायापुर के युवक बंटू कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विद्युत आपूर्ति बंद कर दी और एक बड़ा हादसा टल गया।

करंट से बाल-बाल बचीं सोनी
लाइन कटते ही कुछ राहत की सांस ली गई। लेकिन जैसे ही सोनी किसी तरह पोल से नीचे उतरी, वह बेहोश होकर गिर पड़ी। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और उसे फौरन फतेहपुर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में बाइक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नाबालिग निकला सरगना; तीन गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद | बेलागंज में खेत देखने गए किसान की करंट लगने से मौत, चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया | ब्रेकिंग न्यूज: गया-पटना NH-22 पर भीषण सड़क हादसा: प्राणपुर मोड़ पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 24 वर्षीय युवक की मौत, पांच घायल | बाराचट्टी की 13 पंचायतों में 299 सोलर लाइटें खराब, भलुआ में आधी बंद; RTI से खुली व्यवस्था की पोल | गया जंक्शन पर चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार, RPF की पूछताछ में सामने आया मामला | पितृपक्ष मेला-2026 की सफलता पर गया प्रशासन को मिली शाबाशी: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 11 वरीय पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित | गया जंक्शन पर RPF का कमाल: ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत दो यात्रियों को सुरक्षित लौटाया उनका खोया हुआ कीमती सामान | फल्गु नदी को फिर मिलेगा प्राकृतिक स्वरूप! गया में नदी किनारे होगा बड़े पैमाने पर पौधरोपण, 123 खराब बोरवेल बनेंगे वाटर रिचार्ज सिस्टम | पटना-दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग | गया के कोंच में किसान से 50 हजार की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार |