मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा: भाभी से झगड़े के बाद महिला चढ़ी बिजली के हाई टेंशन पोल पर, गांव में मचा हड़कंप

On: Friday, June 13, 2025 4:07 PM

गया। फतेहपुर थाना क्षेत्र के मायापुर गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। भाभी से मामूली झगड़े के बाद एक महिला ने ऐसा कदम उठा लिया, जो न सिर्फ खतरनाक था, बल्कि रोंगटे खड़े कर देने वाला भी।

महिला की पहचान सोनी देवी के रूप में हुई है, जो पति की मौत के बाद मायके में ही रह रही है। शुक्रवार को किसी घरेलू विवाद को लेकर उसकी भाभी से जोरदार बहस हो गई। इसी दौरान भाभी ने ताना मार दिया—“तू भी पति के साथ क्यों नहीं मर गई?”
यह बात सोनी को इतनी नागवार गुज़री कि उसने मौत को गले लगाने की ठान ली।

गांव के पास स्थित एक ऊंचे हाई टेंशन विद्युत पोल पर चढ़ गई सोनी, और देखते ही देखते वह सीधे 11 हजार वोल्ट की लाइन के बेहद करीब पहुंच गई। पहले तो लोगों को लगा कि वह सिर्फ डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन जैसे ही वह पोल के ऊपरी हिस्से तक पहुंची, माहौल सन्नाटे में बदल गया। तेज धूप में तपते लोहे के पोल और ऊपर से हाई वोल्टेज लाइन… कुछ भी अनहोनी हो सकती थी।

भीड़ में से कोई कुछ कर नहीं पा रहा था। तभी मायापुर के युवक बंटू कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विद्युत आपूर्ति बंद कर दी और एक बड़ा हादसा टल गया।

करंट से बाल-बाल बचीं सोनी
लाइन कटते ही कुछ राहत की सांस ली गई। लेकिन जैसे ही सोनी किसी तरह पोल से नीचे उतरी, वह बेहोश होकर गिर पड़ी। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और उसे फौरन फतेहपुर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |