मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

₹1000 शुल्क व ₹15 प्रति/किमी अतिरिक्त की दर से गया नगर निगम से ले सकते हैं शव वाहन

On: Wednesday, December 11, 2024 4:55 PM

देवब्रत मंडल

गया नगर निगम ने आम जनता की सुविधा के लिए मृत शरीर वाहन सेवा को शुल्क आधारित प्रणाली के तहत शुरू करने का निर्णय लिया है। इस सेवा का उद्देश्य शहर में अंतिम संस्कार संबंधित व्यवस्थाओं को अधिक सुगम और सुव्यवस्थित बनाना है। नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने बताया कि पूर्व से हीं ये सुविधा प्रारंभ होनी थी, परंतु तकनीकी एवं अन्य समस्याओं के कारण ये धरातल पर उतर नहीं पा रही थी। सभी समस्याओं का निराकरण कराकर ये सुविधा लाया गया है। जिससे आम जनता को सुविधा प्राप्त हो।
उन्होंने बताया इस सेवा के तहत नगर निगम द्वारा मृत शरीर वाहन को पूर्व-निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध कराया जाएगा। सेवा की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:

वाहन की उपलब्धता

सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक।

निर्धारित शुल्क

गया नगर निगम क्षेत्र के भीतर सेवा के लिए ₹1000 का शुल्क निर्धारित है। नगर निगम क्षेत्र के बाहर सेवा के लिए ₹1000 के मूल शुल्क के साथ अतिरिक्त ₹15 प्रति किलोमीटर का शुल्क लिया जाएगा।

बुकिंग की प्रक्रिया

इस सेवा का लाभ उठाने के लिए नागरिक 8409461488 पर संपर्क कर सकते हैं या गया नगर निगम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। गया नगर निगम का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से नागरिकों को उनके कठिन समय में सहायता प्रदान करना और शव परिवहन में आने वाली समस्याओं को कम करना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
आदर्श मध्य विद्यालय के 98 बालिकाओं को कैंसर से बचाव का दिया गया टीका | गया में प्रधानाचार्य पर एमडीएम चावल से मजदूरी चुकाने का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप | टिकारी में कल 6 घंटे बिजली रहेगी गुल | पंचानपुर बाजार बंद: मजदूर हत्या कांड पर आक्रोश, आरोपितों की गिरफ्तारी व स्पीडी ट्रायल की मांग | पाठकों की कलम से: गया शहर विधानसभा में कांग्रेस-राजद या भाजपा… किसका होगा दबदबा? | गया-कोडरमा रेलखंड पर लैंडस्लाइड, बाल-बाल बची पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, तीन घंटे ठप रहा परिचालन | भ्रष्टाचार और विकास की उपेक्षा पर फूटा आक्रोश, टिकारी में धरना प्रदर्शन | नदी पार करने के दौरान मां के सामने बेटी की डूबने से हो गई मौत | एक सप्ताह में तीसरी वारदात: टिकारी में दो घरों से लाखों की चोरी | केसपा में वीर सपूत रौशन कुमार की 5वीं शहादत दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि |