मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, बेलागंज विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव

On: Saturday, September 28, 2024 2:34 PM

बेलागंज, गया। थाना क्षेत्र के बालापुर गांव में बिजली आपूर्ति की समस्याओं और विभाग की मनमानी के खिलाफ शनिवार को ग्रामीणों ने बेलागंज विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने बिजली विभाग और स्थानीय कनीय अभियंता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

घेराव का नेतृत्व भाकपा (माले) के युवा नेताओं मो. शेरजहां, शाह उमैर, अबू बकर और मो. सद्दाम ने किया। उन्होंने बताया कि घेराव की सूचना मिलते ही कनीय अभियंता और अन्य अधिकारी कार्यालय से फरार हो गए थे। हालांकि, जेई से फोन पर बात कर ग्रामीणों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। जेई ने जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि बालापुर गांव में लंबे समय से बिजली आपूर्ति अनियमित है। जर्जर तारों में शॉर्ट सर्किट होने से घरेलू उपकरण नष्ट हो जाते हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। इसके अलावा, गांव में अधिक लोड वाले ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ग्रामीण उमेश प्रसाद करण ने कहा कि समस्या की जानकारी देने के बावजूद जेई गांव में छापेमारी के लिए तो पहुंचते हैं, लेकिन समाधान के लिए कभी नहीं आते। इससे ग्रामीणों में डर और असंतोष बढ़ता जा रहा है।

भाकपा (माले) नेता मो. शेरजहां ने कहा कि बेलागंज के जेई का रवैया उपभोक्ताओं के प्रति बेहद नकारात्मक है। समाधान के बजाय उनका ध्यान सिर्फ छापेमारी और अवैध वसूली पर केंद्रित है। स्मार्ट मीटर की जबरन स्थापना को लेकर भी ग्रामीणों में भारी असंतोष है और कई शिकायतें सामने आई हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।

घेराव में मो. दानिश, मो. शहरुद्दीन, राजकुमार पासवान, बृजमोहन ठाकुर, मो. ताजीम, जुनैद आलम, ज्ञानी देवी, मीना देवी, मो. साबिर, मोसाफिर पासवान, नाथूराम पासवान, मो. मोजम्मिल, बानो खातून और मो. ताज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
दानापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: रंगदारी और अवैध बालू खनन गिरोह का पर्दाफाश, हथियारों के साथ 4 खूंखार अपराधी गिरफ्तार | गुरपा बाजार से अगवा कर युवक को कमरे में बनाया बंधक, डायल 112 की मुस्तैदी से बची जान | गुरुआ के लालगढ़ में चोरों का आतंक: एक ही रात 4 घरों में भीषण चोरी, नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के जेवरात और नकद उड़ाए | ब्रेकिंग न्यूज़: गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: लुटुआ में 5 किलो का IED बरामद, सीआरपीएफ ने मौके पर किया निष्क्रिय | बिहटा में 51 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध मौत: बधार में मिला शव, गले पर रस्सी के निशान देख परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | आवास योजना की राशि लेने के बाद नहीं किया नियमों का पालन, दो लाभुकों से 2.34 लाख की वसूली की तैयारी | ब्रेकिंग न्यूज: गया-कोडरमा रेलखंड पर यदूग्राम के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का संदिग्ध शव, इलाके में फैली सनसनी | गया के गुरपा में लगातार मिल रहे शव: नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला 25 वर्षीय युवक, इलाके में दहशत | विश्व फोटोग्राफी दिवस: धनबाद में सजी शानदार तस्वीरों की महफिल, गया के मशहूर छायाकार रूपक सिन्हा को मिला विशेष सम्मान | गया में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: 551 बोतल विदेशी और 200 लीटर देसी शराब जब्त, कार-बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार |