मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी में बीडीओ नीरज आनंद की भावभीनी विदाई, नए बीडीओ योगेन्द्र पासवान ने संभाला पद

On: Monday, March 3, 2025 3:38 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड सभागार में सोमवार को निवर्तमान बीडीओ नीरज आनंद का विदाई एवं नव पदस्थापित बीडीओ योगेन्द्र पासवान का स्वागत समारोह पूर्वक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नीरज आनंद के कार्यों की सराहना एवं उनके कुशल व्यवहार की भूरी भूरी प्रशंसा किया। पूर्व जिला परिषद सत्येंद्र नारायण ने कहा कि नीरज आनंद हमेशा दोनों पक्षों की बात सुनते थे। यही कारण है कि हर नागरिक उनसे संतुष्ट होकर जाता था। बृज मोहन शर्मा ने कहा कि हर मुश्किल वक्त में आमजनों के साथ खड़े रहे। अंचलाधिकारी मयंक शेखर ने कहा कि नीरज आनंद के मार्गदर्शन में काम करने और सीखने का मौका मिला। पंचायती राज पदाधिकारी सौरभ कुमार ने कहा कि उन्होंने उनके मार्गदर्शन में टिकारी ने हर क्षेत्र में विकास किया। नव पदस्थापित बीडीओ योगेन्द्र पासवान ने कहा कि जन प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के समन्वय से क्षेत्र का विकास तेजी से होता है। प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव ने कहा कि यह खुशी की बात है कि नीरज आनंद सर प्रखंड से विदा होकर जिला स्तर के पदाधिकारी के पद पर जा रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने कहा कि नीरज आनंद सर जनता के पदाधिकारी थे। नीरज आनंद ने अपने संबोधन में कहा कि बीडीओ के रूप में दस वर्ष आठ महीने तक कार्य किया। इस अवधि में मैं ग्रामीण जनता की समस्याओं को नजदीक से देखा एवं उनकी समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास किया। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण के बाद भी आपलोग स्नेह और मार्गदर्शन बनाए रखने की अपील की। समारोह के समापन से पूर्व निर्वतमान बीडीओ पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह और उपहार सामग्री देकर विदाई किया गया। इस अवसर पर उप प्रमुख गयादत शर्मा, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामजी शर्मा, धर्मवीर कुमार उर्फ बुलबुल, अमिताभ कुमार, लाल शर्मा, श्यामाकांत कुमार, सुनील चंद्रवंशी, जितेन्द्र कुमार, शम्भु शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |