मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जगलाल महतो विचार मंच का स्मृति पखवारा रथ पंचानपुर से रवाना, 21 सितंबर को होगा संयुक्त जयंती व शहादत दिवस कार्यक्रम

On: Friday, September 12, 2025 4:28 PM

टिकारी संवाददाता: जगलाल महतो विचार मंच बिहार के तत्वावधान में आयोजित स्मृति पखवारा कार्यक्रम का प्रचार प्रसार रथ शुक्रवार को पंचशील झंडा दिखाने के बाद क्षेत्र के लिए रवाना हो गया। पंचानपुर में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान मंच के संयोजक अविनाश महतो, सह संयोजक पूर्व मुखिया अशोक कुमार व मंच के पदाधिकारियों ने झंडा दिखाकर रथ को रवाना किया। उक्त रथ अनुमंडल के चारों प्रखंडों टिकारी, कोंच, गुरारू एवं परैया प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण कर आगामी 21 सितंबर को अशोक नगर, पंचानपुर में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता सेनानी जगलाल महतो, अमर शहीद जगदेव प्रसाद, ललई सिंह यादव एवं पेरियार रामासामी नायकर की संयुक्त जयंती तथा शहादत दिवस के बारे में लोगों को जागरूक व जानकारी देगी। साथ ही रथ पर सवार मंच के अधिकारी लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का नेउता देते हुए उसमे भाग लेने की अपील करेंगे। रथ रवानगी के मौके पर रमाकांत प्रसाद, सुधांशु कुमार, कमलेश कुमार कमल, बीरेंद्र अर्जक, ईश्वरी प्रसाद, ब्रजेश दांगी, कामता यादव, डा. राजदेव सिंह, रविन्द्र दांगी आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |