मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज में सख्त वाहन जांच, 10 वाहनों से ₹91 हजार का जुर्माना, कई वाहन जब्त

On: Tuesday, December 23, 2025 4:19 PM

बेलागंज थाना के समीप मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अचानक शुरू हुई इस सघन जांच से क्षेत्र में वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में 10 वाहनों से कुल ₹91 हजार का जुर्माना वसूला गया, जबकि नियमों का पालन नहीं करने वाले कुछ वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया।

अभियान के दौरान टेंपो, टोटो सहित अन्य व्यावसायिक एवं निजी वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण, बीमा और अन्य आवश्यक कागजातों की बारीकी से जांच की गई। कई वाहन चालक वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके, जिस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब्त किए गए वाहनों को जुर्माना राशि जमा करने के बाद ही छोड़ा जाएगा।

पुलिस-प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हमेशा वैध कागजात साथ रखें, हेलमेट/सीट बेल्ट का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में आसमानी बिजली का कहर: ठनका गिरने से किसान की मौत, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा | सासाराम-आरा रेलखंड में रेलवे का ‘मेगा ड्राइव’: बिना टिकट यात्रा करने वाले 482 धरे गए, करीब दो लाख का जुर्माना वसूला | गयाजी में ओझा-गुणी के शक में अधेड़ की निर्मम हत्या, गांव में तनाव; संगठित भीड़ ने आधी रात को बोला था हमला | रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर एक्शन में DRM उदय सिंह मीना, डीडीयू-मानपुर खंड का किया सघन निरीक्षण | बाराचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रेम प्रसंग में लापता नाबालिग दिल्ली से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार | कार में छिपाकर ले जा रहे थे 564 लीटर बीयर, सिंधुगढ़ पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा | खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन: गया जिले में 12 दुकानों के लाइसेंस रद्द, 3 निलंबित; कृषि विभाग बोला— उर्वरकों की कोई कमी नहीं | गया में किलकारी के ‘चक धूम धूम समर कैंप-2026’ का शानदार आगाज़, 800 बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग | गया के खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, SSB में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 6 जून तक करें आवेदन | फतेहपुर में पागल सांड का आतंक: एक बुजुर्ग की जान ली, एक का हाथ तोड़ा; दहशत में रघवाचक गांव |