मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में तालाब में डूबे युवक की तलाश जारी, ग्रामीणों में चिंता का माहौल , SDRF टीम कर रही प्रयास

On: Sunday, September 22, 2024 3:24 PM

अतरी थाना क्षेत्र के मोहड़ा प्रखंड स्थित अरई गांव में रविवार शाम एक युवक के तालाब में डूबने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, 33 वर्षीय राजेश कुमार उर्फ मंटू कुमार, जो दुलार पंडित का पुत्र है, शौच के बाद तालाब में हाथ धोने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया।

कुछ ग्रामीणों ने राजेश को डूबते हुए देखा और तुरंत शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग तालाब के पास जमा हो गए और युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

घटना की सूचना मिलते ही अरई पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्रवण कुमार ने स्थानीय प्रशासन को जानकारी दी। मोहड़ा के सीओ राकेश रंजन भी एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन अंधेरा होने के कारण खोजबीन में दिक्कतें आईं। स्थानीय गोताखोरों भी प्रयास में जुटे है , लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है।

राकेश रंजन ने बताया कि अब सोमवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम द्वारा एक बार फिर से युवक की तलाश की जाएगी। ग्रामीणों और परिजनों में चिंता और भय का माहौल बना हुआ है, जबकि प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट – गौरव सिंह , अतरी संवाददाता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |