मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सत्यम भारती को मिला ‘सुनो सदानीरा’ के लिए पंचम रविनेश कुमार वर्मा स्मृति सम्मान

On: Wednesday, November 27, 2024 3:44 PM

देवब्रत मंडल

बेगूसराय के वनद्वार निवासी सत्यम भारती को साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और गजल-संग्रह ‘सुनो सदानीरा’ के लिए इस वर्ष पंचम रविनेश कुमार वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान युवा साहित्यकार एवं समीक्षक मुकेश कुमार सिन्हा के पिता की स्मृति में प्रदान किया जाता है।

सत्यम भारती वर्तमान में राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, नैथला हसनपुर (बुलंदशहर) में हिंदी प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें सम्मानस्वरूप सम्मान पत्र और ₹2,100 का चेक प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के संयोजक जुगेश कुमार सिन्हा और सह-संयोजक राकेश कुमार ने बताया कि यह सम्मान बीते पांच वर्षों से युवा साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जा रहा है।

पिछले वर्षों के सम्मानित साहित्यकार

  • 2020: मधुयंका राज (नवादा) – ‘नन्ही चिड़िया भी कुछ कहना चाहती है’ (कविता संग्रह)
  • 2021: आस्था दीपाली (मुजफ्फरपुर) – ‘जादू की छड़ी’ (बाल कविता संग्रह)
  • 2022: कुमार गौरव अजीतेन्दु (दानापुर, पटना) – ‘मुक्त उड़ान’ (हायकू संग्रह)
  • 2023: मुकेश कुमार ऋषि वर्मा (आगरा) – ‘काव्य दीप’ (काव्य संग्रह)

संयोजक श्री सिन्हा ने कहा कि यह सम्मान युवा लेखकों को प्रेरित करने और साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |