मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया के लोको कॉलोनी में इस वर्ष फूलों के बीच बिराजेंगी विद्या की देवी सरस्वती

On: Sunday, February 2, 2025 4:05 PM

देवब्रत मंडल

गया के लोको कॉलोनी में पाँचमुहानी कला परिषद के द्वारा इस साल सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। केवल फूलों से इस बार सजावट की जा रही है। कोलकाता से कलाकार आ गए हैं। जिस स्थल पर पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इसका इतिहास प्राचीन है। इस कॉलोनी में इस जगह पर सरस्वती पूजा का आयोजन वर्षों से रेलकर्मियों एवं इनके आश्रितों के द्वारा किया जाता रहा है। एक समय समय 15-20 पैसा इस पूजा के लिए चंदा के रूप में संग्रह किया जाता था। उस वक्त देवकीनंदन प्रसाद, गया राम, विनय कुमार सिन्हा, डॉ. विनोद कुमार मंडल, मो. साहेबुद्दीन, मो. मिन्हाजुद्दीन आदि लोगों के द्वारा यहां सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता था। बाद में सुरेश प्रसाद, सीताराम, गोपाल डेकोरेशन, सरोज मंडल, स्व. बनारसी प्रसाद विश्वकर्मा, मो. जुबैर खान आदि इस परंपरा को लेकर आगे बढ़े। जाने माने कलाकार मनोज आर्ट की कला यहीं से शुरू हुई थी। जो आज एक नामी कलाकार की श्रेणी में जाने जाते हैं। इसके बाद इस जगह पर पत्रकार देवब्रत मंडल, राकेश रंजन श्रीवास्तव उर्फ पप्पू, मो. रफ़ीक, सुरेंद्र कुमार, दिलीप गौड़, कृष्णा कुमार उर्फ किशो आदि इस परंपरा को लेकर आगे चले। इसके बाद समीर चटर्जी, गौरीशंकर, मो. गुड्डू, विवेक कुमार, बिकू, सुरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार मंडल, सतीश कुमार, प्रदीप लोहरा आदि आज इस परंपरा को कायम रखते हुए प्रतिवर्ष सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |