मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत

On: Tuesday, February 11, 2025 4:03 PM

बेलागंज: बेलागंज प्रखंड के प्राणपुर गांव में एक निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे राजमिस्त्री की हाई टेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बिजली के तेज झटके से राजमिस्त्री मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अकलबिगहा निवासी 45 वर्षीय संजय प्रजापत प्राणपुर गांव में एक मकान निर्माण कार्य में लगे थे। निर्माणाधीन मकान के ऊपर से गुज़र रहे 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार से उनका संपर्क हो गया, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। तुरंत स्थानीय लोग उन्हें लेकर बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बेलागंज थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेजा जाएगा। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण स्थलों के पास से गुजरने वाले हाई टेंशन तारों को लेकर उचित सुरक्षा उपाय किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |