मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज में गरजे एनडीए नेता: “मेरे कार्यकर्ता से आंख मिलाने की हिम्मत किसी की नहीं, बिहार में कानून का राज है”

On: Wednesday, October 23, 2024 10:15 PM

बेलागंज: एनडीए के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री दिलीप जायसवाल ने बुधवार को बेलागंज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा, “एनडीए का हर कार्यकर्ता सांसद, विधायक और मंत्री के समान है। किसी की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह मेरे कार्यकर्ता से आंख मिला सके, बिहार में कानून का राज है।” इस सम्मेलन का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू की अध्यक्षता में हुआ, जिसका संचालन जदयू जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने किया।

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एनडीए की एकजुटता पर जोर दिया और कहा कि एनडीए के कार्यकर्ताओं में इतनी ताकत है कि उनके सामने कोई टिक नहीं सकता। उन्होंने राजद सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा, “उन्होंने अपने परिवार के लिए तो बहुत कुछ किया, लेकिन अपने बेटे को दशम कक्षा भी पास नहीं करवा सके।”

नेताओं को मिली ‘जनसंपर्क की नसीहत’
प्रदेश अध्यक्ष ने उपचुनाव के दौरान गांवों में जनसंपर्क करने वाले नेताओं को साधारण कार्यकर्ता के रूप में गरीबों से उनकी भाषा में बात करने की नसीहत दी।

सम्मेलन को संबोधित करने वालों में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनील कुमार, मंत्री प्रेम कुमार, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, और जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी शामिल थे। इस अवसर पर पूर्व सांसद हरि मांझी, मुकेश कुमार, महेश शर्मा, कुमार सत्यशील समेत कई अन्य नेता भी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा | फतेहपुर में आहर से विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका से उठे सवाल | गया रेलवे स्टेशन पर चलती जनशताब्दी से चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर 61 वर्षीय यात्री की मौत | गया के गुरारू स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस से गिरकर असिस्टेंट मैनेजर की मौत, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी | गया में AI से मस्जिद उड़ाने का वीडियो बनाने और उन्माद फैलाने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार |