मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

वायरल वीडियो पर जीतनराम मांझी का तीखा पलटवार, बोले— “मुसहर के बेटे को अब न बदनाम किया जा सकता है, न गुमराह”

On: Friday, December 19, 2025 8:31 AM

केंद्रीय मंत्री और हम (से.) के संरक्षक जीतनराम मांझी ने उनसे जुड़े एक वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि उनके वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसे वायरल करने वाले लोग यह भ्रम पाल रहे हैं कि “मुसहर के लाल को बदनाम कर देंगे”, जबकि अब ऐसा संभव नहीं है।

अपने पोस्ट में मांझी ने दो टूक लिखा कि अब न तो मुसहर समाज के बेटे को अपमानित किया जा सकता है और न ही उसे बेवकूफ बनाया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा – “आसमान पर थूकने वालों, यह मत भूलिए कि आसमान पर फेंका गया थूक अंततः आप पर ही गिरता है।”
अपने संदेश के अंत में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “मांझी अब ब्रांड बन चुका है, किसी से डरने वाला नहीं है।”

केंद्रीय मंत्री ने यह पोस्ट कई प्रमुख न्यूज़ एजेंसियों को टैग करते हुए साझा की, जिससे यह साफ हो गया कि वे इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष मजबूती से रख रहे हैं।

बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा है मामला

दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह गया जिले के बाराचट्टी (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से विधायक ज्योति देवी के सम्मान में आयोजित एक समारोह का बताया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी क्षेत्र की जनता को संबोधित कर रहे थे।

वायरल किए जा रहे वीडियो में उनके भाषण के कुछ अंश दिखाए जा रहे हैं, जिसमें वे मगही भाषा में बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी हार-जीत को लेकर अपनी बात रखते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में एक सीट पर हुई हार और 2020 के चुनाव में उसी सीट से हुई जीत का उल्लेख बताया जा रहा है, जिसका संदर्भ गया के एक पूर्व जिलाधिकारी से जोड़ा जा रहा है, जो वर्तमान में त्रिपुरा में पदस्थ हैं—ऐसा दावा स्वयं मांझी अपने भाषण में करते सुनाई देते हैं।

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं

X यूजर के प्रतिक्रियाएं
X यूजर के प्रतिक्रियाएं

मांझी के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला भी तेज़ हो गया है। एक यूज़र ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि यदि वीडियो के साथ छेड़छाड़ हुई है तो केंद्रीय मंत्री को स्वयं ओरिजिनल वीडियो सार्वजनिक करना चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल, वायरल वीडियो और उस पर केंद्रीय मंत्री की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज़ हो गई है। वहीं विपक्षी दलों के समर्थकों द्वारा इस वायरल वीडियो को लेकर चुनाव आयोग तक सवाल खड़े किए जाने की चर्चाएं भी तेज़ हो गई हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, नौ लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर | धान खरीद में हेराफेरी अब नामुमकिन! गया DM ने लागू किया ऐसा हाई-टेक सिस्टम, बिचौलियों की उड़ी नींद | पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी: गया में मंत्री जीतन राम मांझी का आह्वान- ‘खेत बचाओ अभियान’ से जैविक और व्यावसायिक खेती की ओर बढ़ें किसान  | ई-वेस्ट प्रबंधन से लेकर हरियाली तक: IIM बोधगया ने पेश की स्वच्छ और सुरक्षित शिक्षण परिसर की शानदार मिसाल | महमूदपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 लीटर महुआ शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार | कोंच में नशे की बड़ी खेप बरामद, ट्रक से 100 किलो गांजा जब्त; पुलिस को चकमा देकर चालक फरार | गया जंक्शन पर भ्रष्टाचार के खिलाफ नुक्कड़ नाटक, यात्रियों को दिया ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का संदेश | रेलवे का बड़ा एक्शन: डीडीयू, गया और सासाराम में ‘किलेबंदी’ कर सघन टिकट जांच, बिना टिकट वालों से वसूले गए करीब 5 लाख रुपये | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन उपलब्ध’ के तहत बड़ी कार्रवाई, तत्काल टिकट की कालाबाजारी करते दलाल रंगेहाथ गिरफ्तार | मगध IG का बड़ा एक्शन: 4 लोगों को अवैध हिरासत में रखकर वसूली करने वाले अरवल थानाध्यक्ष सस्पेंड |