मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी के हॉट शीट लाव पैक्स से कृष्ण गोपाल सिंह उर्फ मंटू शर्मा विजयी

On: Saturday, November 30, 2024 6:15 PM
लाव से निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिंह उर्फ मंटू शर्मा

टिकारी संवाददाता: तृतीय चरण के पैक्स चुनाव का मतगणना कार्य शनिवार को टिकारी राज इंटर स्कूल के सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। समाचार प्रेषण तक प्रखण्ड के 20 पैक्स में से 8 पैक्स का मतगणना के बाद देर शाम परिणाम घोषित कर दिया गया। देर रात तक मतों की गिनती जारी है। जारी चुनाव परिणाम के अनुसार केसपा, खनेटु, चैता, जलालपुर, डिहुरा और बेल्हड़िया से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। जबकि छठवां से पंचायत के वर्तमान मुखिया योगेंद्र यादव और दिघौरा से नया चेहरा के रूप में चर्चित मुन्ना कुमार यादव ने निरवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रामकेवल यादव को कड़े मुकाबला में 3 मतो से पराजित कर विजय का परचम लहराया। उक्त दोनों नए चेहरे ने पैक्स चुनाव की राजनीतिक गणित को नया परिभाषा गढ़कर धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई है।

राज स्कूल के सभागार में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई और देर रात तक जारी रहा। प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी नीरज आनंद ने सभी नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।  मतगणना का परिणाम आते ही राज स्कूल के मैदान में जुटी समर्थकों की भीड़ ने जयकारे देर रात तक गूंजता रहा। इन पैक्स अध्यक्षो दर्ज की जीत केसपा से सुबोध शर्मा, खनेटु से राकेश कुमार, चैता से उदय सिंह, छठवां से योगेंद्र यादव, जलालपुर से विजय नारायण सिंह, डिहुरा से मदन शर्मा बेल्हड़िया से हेमंत कुमार, दिघौरा से मुन्ना कुमार यादव, मउ से सत्येंद्र प्रसाद शर्मा, नोनी से महेश प्रसाद, मखदुमपुर से शशि रंजन, पलुहड़ से राजू यादव, भोरी से रूनी कुमारी, रूपसपुर से नीतू कुमारी, महमन्ना से अभिषेक कुमार उर्फ अखिलेश यादव, नेपा से धीरज शर्मा, लाव से कृष्ण गोपाल शर्मा उर्फ मंटू शर्मा तीसरी बार विजयी घोषित। शेष पैक्स का मतगणना जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गयाजी में दीपावली से एक दिन पहले जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या | गया में राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त छात्र विशाल राज और उसके भाई का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिला, हत्या की आशंका से मची सनसनी | त्योहारों पर रेल व्यवस्था चाक-चौबंद — पीडीडीयू जंक्शन पर डीआरएम ने खुद लिया हालात का जायजा | बेलागंज में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, गया पुलिस ने दो हथियार तस्करों को दबोचा | गया में चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश | यूरेका इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली की रौनक, बच्चों ने रंगोली और चित्रों से सजाई स्कूल प्रांगण | राजगीर थाने में तैनात एएसआई ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पारिवारिक कलह की आशंका | बेलागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ चार गिरफ्तार | सिंधुगढ़ थाना पुलिस की रातों-रात छापेमारी में ‘साजिश’ का शक, निर्दोष को फंसाने का आरोप; ग्रामीणों में आक्रोश | रोड, पुल व सिंचाई की समस्या को लेकर गया के टिकारी में ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का किया ऐलान |