मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी के हॉट शीट लाव पैक्स से कृष्ण गोपाल सिंह उर्फ मंटू शर्मा विजयी

On: Saturday, November 30, 2024 6:15 PM
लाव से निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिंह उर्फ मंटू शर्मा

टिकारी संवाददाता: तृतीय चरण के पैक्स चुनाव का मतगणना कार्य शनिवार को टिकारी राज इंटर स्कूल के सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। समाचार प्रेषण तक प्रखण्ड के 20 पैक्स में से 8 पैक्स का मतगणना के बाद देर शाम परिणाम घोषित कर दिया गया। देर रात तक मतों की गिनती जारी है। जारी चुनाव परिणाम के अनुसार केसपा, खनेटु, चैता, जलालपुर, डिहुरा और बेल्हड़िया से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। जबकि छठवां से पंचायत के वर्तमान मुखिया योगेंद्र यादव और दिघौरा से नया चेहरा के रूप में चर्चित मुन्ना कुमार यादव ने निरवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रामकेवल यादव को कड़े मुकाबला में 3 मतो से पराजित कर विजय का परचम लहराया। उक्त दोनों नए चेहरे ने पैक्स चुनाव की राजनीतिक गणित को नया परिभाषा गढ़कर धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई है।

राज स्कूल के सभागार में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई और देर रात तक जारी रहा। प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी नीरज आनंद ने सभी नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।  मतगणना का परिणाम आते ही राज स्कूल के मैदान में जुटी समर्थकों की भीड़ ने जयकारे देर रात तक गूंजता रहा। इन पैक्स अध्यक्षो दर्ज की जीत केसपा से सुबोध शर्मा, खनेटु से राकेश कुमार, चैता से उदय सिंह, छठवां से योगेंद्र यादव, जलालपुर से विजय नारायण सिंह, डिहुरा से मदन शर्मा बेल्हड़िया से हेमंत कुमार, दिघौरा से मुन्ना कुमार यादव, मउ से सत्येंद्र प्रसाद शर्मा, नोनी से महेश प्रसाद, मखदुमपुर से शशि रंजन, पलुहड़ से राजू यादव, भोरी से रूनी कुमारी, रूपसपुर से नीतू कुमारी, महमन्ना से अभिषेक कुमार उर्फ अखिलेश यादव, नेपा से धीरज शर्मा, लाव से कृष्ण गोपाल शर्मा उर्फ मंटू शर्मा तीसरी बार विजयी घोषित। शेष पैक्स का मतगणना जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
औरंगाबाद: प्रशासनिक लापरवाही ने ली शिक्षक की जान, सोन नदी पुल के टूटे स्लैब ने बुझाया घर का चिराग | पटना में गया के ‘बाइक चोर गैंग’ का बड़ा खुलासा: टिकारी और कोंच के 10 शातिर गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिलें बरामद | बेलागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजे दुकान में हुई चोरी का खुलासा, सामान के साथ तीन शातिर गिरफ्तार | नंदलाल बोस की जन्मस्थली पर कला का संगम: ‘अभिव्यंजना’ प्रदर्शनी में गया के कलाकारों ने बिखेरी चमक | जनगणना 2027: घर बैठे 15-20 मिनट में पूरा करें सेल्फ एनुमरेशन! स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, सभी 33 सवालों का विस्तृत विवरण और उदाहरण | जनगणना 2027: गया डीएम ने कहा- ऑनलाइन पोर्टल पर भी खुद कर सकते है अपनी जनगणना, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका | मिलेनियम मॉडर्न स्कूल के आशीष कुमार ने सीबीएसई बोर्ड में लहराया परचम, परिजनों में जश्न का माहौल | फतेहपुर में शिक्षकों की पहल: घर-घर जाकर जोड़ रहे बच्चों को स्कूल से | कष्ठा-परैया मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक | भीषण सड़क हादसा: गया-पटना NH-22 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बारातियों से भरी कार, आधा दर्जन घायल |