मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में असामाजिक तत्वों ने मंदिर से संत रैदास की प्रतिमा खंडित कर बधार में फेंकी, पुलिस जांच में जुटी

On: Monday, March 17, 2025 5:44 AM

कोंच (गया) – कोंच प्रखंड के गौहरपुर मोड़ स्थित एक मंदिर में स्थापित संत रैदास जी की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर खेत में फेंके जाने का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे स्थानीय ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त हो गया।

12 वर्ष पुरानी प्रतिमा को किया गया खंडित

गौहरपुर पंचायत के मुखिया शिव कुमार चौहान ने बताया कि करीब 12 वर्ष पूर्व मंदिर में संत रैदास जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। सोमवार सुबह जब कुछ ग्रामीण मंदिर पहुंचे, तो प्रतिमा गायब मिली। पहले चोरी की आशंका जताई गई, लेकिन खोजबीन के दौरान गौहरपुर बलवा गांव के पास सड़क किनारे एक पुआल के ढेर में खंडित अवस्था में प्रतिमा बरामद की गई।

स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू की

घटना की सूचना मिलते ही कोंच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। फिलहाल, अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ग्रामीणों में रोष, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली इस घटना के पीछे शामिल लोगों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(इस मामले से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें ‘मगध लाइव’ के साथ)

Report rs M

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |