मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और फर्जीवाड़े का आरोपी मानवेंद्र कृष्ण भारत गिरफ्तार

On: Tuesday, March 17, 2026 10:17 PM

रिपोर्ट: देवब्रत मंडल

गया। गया जिले की रामपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के चर्चित आरोपी मानवेंद्र कृष्ण भारत उर्फ मानव को बेहद नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लाइन रोड के रहने वाले मानवेंद्र को उस वक्त दबोचा गया जब वह मंगलवार को बिहार बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र से एनटीपीसी की परीक्षा देकर बाहर निकल रहा था। इस गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पहले से ही केंद्र पर एम्बुश लगा रखा था।

रामपुर थाना कांड संख्या 110/25 में हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि मानवेंद्र की गिरफ्तारी मुख्य रूप से रामपुर थाना कांड संख्या 110/25 के मामले में हुई है। यह मामला इसी वर्ष 9 मार्च को दर्ज किया गया था। आरोपी पर घर में घुसकर गाली-गलौज करने, वादिनी के पिता की संपत्ति जबरन अपने नाम कराने के लिए रंगदारी मांगने और छेड़खानी करने जैसे गंभीर आरोप हैं। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं सहित आईटी एक्ट की धारा 66(ई) भी लगाई गई है।

दुष्कर्म और यौन शोषण का भी है मामला

गिरफ्तार आरोपी का इतिहास काफी विवादित रहा है। महज एक सप्ताह पहले 5 मार्च को उस पर यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि 4 मार्च की रात करीब आठ बजे किराए के मकान की तलाश के दौरान मानवेंद्र ने उसे अपने घर बुलाया और मकान दिखाने के बहाने कमरे में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। आवेदन में आरोपी पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

पुलिस को गुमराह करने के लिए पेश किए फर्जी दस्तावेज

मानवेंद्र ने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए पुलिस के सामने पटना के एक डॉक्टर का पुर्जा पेश किया था। उसका दावा था कि घटना के समय वह पटना में इलाज करा रहा था। हालांकि, जब पुलिस ने उस पुर्जे की वैज्ञानिक जांच कराई तो बड़ा खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि पटना में उस नाम के डॉक्टर का कोई क्लीनिक ही नहीं है और संबंधित डॉक्टर वास्तव में सीतामढ़ी के एक मेडिकल कॉलेज में अध्यापन का कार्य करते हैं।

चोरी की बाइक और संदिग्ध मोबाइल बरामद

गिरफ्तारी के समय पुलिस ने मानवेंद्र के पास से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस बाइक से वह परीक्षा देने आया था, वह चोरी की है। वहीं बरामद मोबाइल फोन भी किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस अब इन दोनों बिंदुओं पर अलग से जांच कर रही है ताकि नए तथ्यों को सामने लाया जा सके।

लंबा है आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मानवेंद्र उर्फ मानव एक पेशेवर अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उस पर पहले से ही एससी/एसटी थाना में कांड संख्या 72/20, रामपुर थाना में कांड संख्या 70/21 और कांड संख्या 458/24 दर्ज हैं। वर्तमान में दर्ज नए मामलों के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजे दुकान में हुई चोरी का खुलासा, सामान के साथ तीन शातिर गिरफ्तार | नंदलाल बोस की जन्मस्थली पर कला का संगम: ‘अभिव्यंजना’ प्रदर्शनी में गया के कलाकारों ने बिखेरी चमक | जनगणना 2027: घर बैठे 15-20 मिनट में पूरा करें सेल्फ एनुमरेशन! स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, सभी 33 सवालों का विस्तृत विवरण और उदाहरण | जनगणना 2027: गया डीएम ने कहा- ऑनलाइन पोर्टल पर भी खुद कर सकते है अपनी जनगणना, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका | मिलेनियम मॉडर्न स्कूल के आशीष कुमार ने सीबीएसई बोर्ड में लहराया परचम, परिजनों में जश्न का माहौल | फतेहपुर में शिक्षकों की पहल: घर-घर जाकर जोड़ रहे बच्चों को स्कूल से | कष्ठा-परैया मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक | भीषण सड़क हादसा: गया-पटना NH-22 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बारातियों से भरी कार, आधा दर्जन घायल | आपका स्मार्ट मीटर, आपका फैसला: अब उपभोक्ताओं को मिला प्रीपेड या पोस्टपेड चुनने का अधिकार | बेलागंज: पाली गांव में नेवारी के पुंज में लगी भीषण आग, जिला मुख्यालय से बुलाई गईं दमकल की गाड़ियां |