मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में असामाजिक तत्वों ने मंदिर से संत रैदास की प्रतिमा खंडित कर बधार में फेंकी, पुलिस जांच में जुटी

On: Monday, March 17, 2025 5:44 AM

कोंच (गया) – कोंच प्रखंड के गौहरपुर मोड़ स्थित एक मंदिर में स्थापित संत रैदास जी की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर खेत में फेंके जाने का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे स्थानीय ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त हो गया।

12 वर्ष पुरानी प्रतिमा को किया गया खंडित

गौहरपुर पंचायत के मुखिया शिव कुमार चौहान ने बताया कि करीब 12 वर्ष पूर्व मंदिर में संत रैदास जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। सोमवार सुबह जब कुछ ग्रामीण मंदिर पहुंचे, तो प्रतिमा गायब मिली। पहले चोरी की आशंका जताई गई, लेकिन खोजबीन के दौरान गौहरपुर बलवा गांव के पास सड़क किनारे एक पुआल के ढेर में खंडित अवस्था में प्रतिमा बरामद की गई

स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू की

घटना की सूचना मिलते ही कोंच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। फिलहाल, अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है

ग्रामीणों में रोष, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली इस घटना के पीछे शामिल लोगों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

(इस मामले से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें ‘मगध लाइव’ के साथ)

Report rs M

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |