मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

On: Monday, December 23, 2024 2:02 PM

गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसा गया-रजौली रोड पर गोपी मोड़ के पास हुआ, जहां तरवां से कोलकाता की ओर जा रही रंजीत राज बस ने बाइक को टक्कर मार दी।

घायलों की पहचान अनुज कुमार (20 वर्ष) और बिट्टू कुमार (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो फतेहपुर थाना क्षेत्र के बाराटांड़ गांव के रहने वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फतेहपुर ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत के चलते गया रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही अनुज कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं, बिट्टू कुमार का हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर फरार होने की जानकारी मिलते ही सिरदला थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बस को जब्त कर लिया। फतेहपुर थाना पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और बस चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। वहीं अनुज कुमार की असामयिक मौत से परिवार सहित गांव में शोक की लहर फैल गई है और क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |