मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सीएम की प्रस्तावित प्रगति यात्रा में गया शहर को दो फ्लाई ओवर ब्रिज का मिल सकता है तोहफा, जाम से शहरवासियों को मिलेगी मुक्ति

On: Thursday, February 6, 2025 3:53 PM

देवब्रत मंडल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं। इस यात्रा के क्रम में गया में इनका पड़ाव होगा। जिला प्रशासन अपनी तरफ से तैयारियां शुरू कर दी है। इस यात्रा के क्रम में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया आएंगे तो उस दिन गया शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए दो फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण की घोषणा कर सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि वैसे तो और कई विकासपरक और जन सरोकार से जुडी योजनाओं की घोषणाएं की जा सकती है। कुछ की आधारशिला रखी जा सकती है तो कुछ का उद्घाटन किया जा सकता है।

अंदर तहखाने से जो सबसे बड़ी खुशी की बात सामने आ रही है कि गया शहर के माड़नपुर बाईपास और मुफस्सिल मोड़ पर बाईपास के नजदीक फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया था। जिस पर स्वीकृति भी मिल चुकी है। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब प्रगति यात्रा के क्रम में गया आएंगे तो इन दोनों फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण की घोषणा के साथ-साथ आधारशिला भी रखी जा सकती है।

बताते चलें कि गया सदर एसडीओ के पद पर जब इंद्रवीर कुमार थे तो उन्होंने माडनपुर बाईपास के पास फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर सरकार का ध्यानाकृष्ट कराया था। जिसपर उन्होंने काफी गहन अध्ययन किया था। भाजपा नेता संतोष कुमार ठाकुर ने बताया कि पूर्व सदर एसडीओ इंद्रवीर कुमार की सोच को जब धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण की घोषणा करेंगे तो श्री कुमार के साथ गयावासियों को भी खुशी होगी। भाजपा नेता श्री ठाकुर ने कहा कि बागेश्वरी गुमटी के पास भी फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है प्रगति यात्रा के क्रम में इस जगह पर एफओबी के निर्माण करने की घोषणा करें ताकि वर्षों से चली आ रही जनमानस की मांग पूरी हो जाए और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
चंद रुपयों के लालच में दोस्त का अपहरण और फिर…! गया के शेरपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा | अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर गया संग्रहालय में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा | गुरपा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, 8 बाइकों पर लदी भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब जब्त | बिहार के लेनिन’ बाबू जगदेव प्रसाद की बायोपिक 29 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, दो सौ कलाकारों ने जीवंत किए इतिहास के पन्ने | जहानाबाद में दोस्ती शर्मसार: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, दोस्तों पर ही लगा हत्या का सनसनीखेज आरोप | गया: राजा बिगहा के पास अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने बिजली पोल को उड़ाया, कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित | ब्रेकिंग न्यूज: सासाराम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में लगी आग, पटना जा रहे यात्रियों में मची अफरा-तफरी | बेलागंज थाना घेराव की सूचना से मचा हड़कंप: कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे लॉ एंड ऑर्डर DSP, जानें क्या है पूरा मामला | 21वीं सदी में भी अंधविश्वास का खूनी खेल: गया में ‘डायन’ बताकर पीटी गई दूसरी बुजुर्ग महिला ने भी तोड़ा दम, इलाके में मातम | बाराचट्टी विधायक ज्योति देवी के काफिले पर हमला, साइड देने के विवाद में जमकर बवाल |