मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

नगर अंचल कार्यालय से लोक सेवाओं का अधिकार लेना है तो संभल कर आइएगा

On: Saturday, September 21, 2024 1:52 PM

देवब्रत मंडल

गया जिले के सदर अनुमंडल अंतर्गत नगर अंचल चंदौती के लोक सेवाओं के अधिकार के लिए आवेदन करने या फिर यहां से प्रदत्त की जा रही सुविधाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो जरा संभल कर आइएगा। यदि थोड़ी सी चूक हुई कि नहीं आप गिर भी सकते हैं। हाथ पैर में मोच तो आएगा ही। आप अपने साथ जो कागजात लेकर आए हैं वो भी गीला हो जाएगा। वस्त्र गंदे होंगे सो अलग।
अंचल कार्यालय के परिसर के एक हिस्से में आरटीपीएस काउंटर कार्यरत है। यदि इस कार्यालय के दरवाजे से अंदर जाएंगे तो यहां के कर्मचारी आपको बाहर कर देंगे। कहेंगे कि काउंटर पर कतार में लग कर अपना काम करवाइए।

यह हाल एक दो दिनों से नहीं बल्कि कुछ दिनों से बना हुआ है। लोगों के साथ मजबूरी है कि यहां आना है और कोई विकल्प नहीं।
आप बाहर से ऑनलाइन आवेदन करवा भी लेते हैं तो हर हाल में सेवाओं का लाभ लेने के लिए इस कार्यालय के काउंटर पर आना होगा। नगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में चल रहे इस कार्यालय के कर्मचारियों को आने जाने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। परेशानी हो रही है तो केवल आम लोगों, ‘खास’ को भी नहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |