मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बदमाशों में खौफ पैदा करने वाले थानाध्यक्ष को दी गयी ससम्मान विदाई

On: Thursday, September 11, 2025 2:22 PM

टिकारी संवाददाता: अलीपुर में पदस्थापित थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा के तबादला के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया। थाना परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में पुलिसकर्मियों के साथ साथ क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व गणमान्य लोगो ने थानाध्यक्ष शर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने कहा कि शासकीय नियम की यह बाध्यता है कि अच्छे पुलिस पदाधिकारी हम सबों से दूर जा रहे है। क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग के लिए शर्मा हमेशा याद किए जाएंगे। मखदुमपुर के पैक्स अध्यक्ष शशि रंजन ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण करने में इनका अहम योगदान रहा है।

पुलिसिंग के साथ सामाजिक कार्यों में भी सदैव बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल साबित हुए। समारोह में उपस्थित मुखिया रामजी शर्मा, अमिताभ कुमार, धर्मेन्द्र सिंह सहित उपस्थित अन्य लोगो ने भी थानाध्यक्ष शर्मा के कार्य की सराहना करते हुए बदमाशों में खौफ पैदा करने वाला अधिकारी बताया। वंही थानाध्यक्ष शर्मा लोगों के स्नेह और प्यार से भावुक लोगो के प्रति आभार जताया। साथ ही उन्होंने कहा कि अलीपुर थानाध्यक्ष के रूप में सीखने व बेहतर अनुभव प्राप्त करने का श्रेय क्षेत्रवासियों को जाता है। कार्यक्रम के बाद बैंड बाजे के साथ दुल्हन की तरह सजी गाड़ी में बैठाकर लोगों ने शर्मा को थाना से विदाई दी। जानकारी हो कि विगत दिनों थानाध्यक्ष शर्मा का तबादला अरवल जिला में कर दिया गया है। तबादले के बाद सर्किल इंस्पेकर अर्जुन कुमार को थाना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |