मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

कोंच में पत्रकारिता दिवस पर सम्मान समारोह, पत्रकारों को अंगवस्त्र व बुके भेंट

On: Tuesday, November 18, 2025 4:32 PM

रिपोर्ट: महताब अंसारी ,कोंच संवाददाता

कोंच। प्रखंड के खजुरी पंचायत में पत्रकारिता दिवस के अवसर पर रविवार को एक सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुखिया प्रतिनिधि पिंटू विश्वकर्मा ने कोंच प्रखंड के सभी सक्रिय पत्रकारों को अंगवस्त्र और बुके प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े कई पत्रकार शामिल हुए। सम्मान समारोह के दौरान पिंटू विश्वकर्मा ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, उनकी निष्पक्षता और ईमानदार रिपोर्टिंग ही लोकतंत्र की असली ताकत है। उन्होंने मुखिया रेणु शर्मा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों का समन्वय समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाता है।

उन्होंने सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए उनके अब तक के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में पत्रकार नीरज कुमार अंबष्ट, डी.के. यादव, श्रीनिवास कुमार, दीपक कुमार, नागेंद्र कुमार राही, नौलेश द्विवेदी, जितेंद्र मिश्रा और रामाश्रय यादव सहित कई पत्रकारों की उपस्थिति रही। सम्मान समारोह से स्थानीय पत्रकारों में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखा गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |